{"_id":"577818084f1c1bd24979b8d1","slug":"kandela-khap-meeting-to-day-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडेला खाप के भविष्य पर फैसला आज!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेला खाप के भविष्य पर फैसला आज!
jind
Updated Sun, 03 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक अपनी एकता के लिए प्रसिद्ध रही कंडेला खाप की एकता पर फैसला रविवार को होगा। खाप के ही गांवों के कुछ लोगों ने प्रधान टेकराम कंडेला का विरोध करते हुए रविवार को हैबतपुर गांव में मीटिंग बुलाकर अलग से खाप का गठन करने का आह्वन किया है। हालांकि रविवार को बैठक होगी या नहीं इस पर अभी संशय बरकरार है। कंडेेला खाप के लिए कहावत है कि ‘28 कंडेले 14 खेड़े, भिरड़ों के छत्ते किसने छेड़े।’ यह कंडेला की एकता को दिखाता है, लेकिन कंडेला खाप की मीटिंग 26 जून को कंडेला गांव के राजकीय स्कूल में होने के बाद कुछ लोगों ने जाट धर्मशाला में मीटिंग कर अलग से खाप बनाने का ऐलान करते हुए तीन जुलाई को हैबतपुर में मीटिंग का आह्वान किया था। अब रविवार को ही इसका फैसला होगा।
मीटिंग रद्द करने की मांग
इसी कड़ी में शनिवार को बत्तख चौक के पास एक होटल में कंडेला खाप से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लोगों ने बैठक कर खाप को एकजुट रखने का आह्वान किया। इन लोगों ने हैबतपुर में होने वाली मीटिंग भी रद्द करने की मांग खाप के लोगों से की है। बैठक में ख्याली राम सरपंच लोहचब, नरेंद्र खटकड़ प्रधान बैरागी सभा, बालमुकुंद शर्मा पूर्व पार्षद, भीरा पूर्व सरपंच दालमवाला, सुनेहरा सूबेदार जुलानी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र व छज्जुराम जीतगढ़, भूप नंबरदार पिंडारा, रामराजी शर्मा सरपंच खोखरी, बसाऊ राम पूर्व सरपंच कैरखेड़ी, सुखबीर कामरेड निर्जन, महेंद्र नबंरदार बोहतावाला, रामफल सरपंच व भूप सिंह नंबरदार पिंडारा, विश्वजीत राय चंदवाला, गंगा लाठर मांडो खेड़ी, सतबीर मांडो, प्रेम पूर्व सरपंच अमरहेड़ी, हर बिलास सरपंच अहिरका, मास्टर सतबीर जुलानी मौजूद रहे।
मेरे लिए खाप सर्वोपरि
मैं 23 साल से खाप की सेवा कर रहा हूं। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाप को पहचान मिली है। मेरे लिए खाप सर्वोपरि है, पद कोई मायने नहीं रखता। खाप को एकजुट रखना मेरा दायित्व है और इसके लिए 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। अगर किसी का कोई मनमुटाव है तो वे मिल बैठकर इसका समाधान निकालें।
विज्ञापन
- टेकराम कंडेला, प्रधान कंडेला खाप।