फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kandela Khap came out in protest against cutting the pension of the elderly on the basis of income

आय के आधार पर बुजुर्गों की पेंशन काटने के विरोध में उतरी कंडेला खाप

Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kandela Khap came out in protest against cutting the pension of the elderly on the basis of income
जींद। प्रदेश सरकार द्वारा आय के आधार पर बुजुर्गों की काटी जा रही वृद्धावस्था पेंशन के विरोध में कंडेला खाप उतरी है। इसको लेकर कंडेला खाप की बैठक शनिवार को प्रधान ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

इसमें कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल ने वृद्धावस्था पेंशन बुजुर्गों के सम्मान में शुरू की थी, लेकिन प्रदेश सरकार अब बुजुर्गों की पेंशन को आय के आधार पर काटने का काम कर रही है। देवीलाल द्वारा बनाई गई इस पेंशन नीति में अब तक किसी भी सरकार ने बदलाव नहीं किया था, लेकिन अब इस सरकार ने इस पेंशन को काटने का काम शुरू कर बुजुर्गों के अपमान का काम किया है। वह सरकार के इस फैसले का विरोध करते हैं और इसको किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को इस निर्णय को वापस लेने के लिए चेताते हुए कहा कि बुजुर्ग सम्मान भत्ते को ज्यों का त्यों जारी रखा जाए। इस अवसर पर ईश्वर लोहचब, रघुबीर, राव केदार सिंह, रणधीर रेढू, ईश्वर रायचंदवाला, कुलदीप शाहपुर, अजमेर दालमवाला, कृष्ण मनोहरपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed