फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kaithal student found in CRSU, corona infected

सीआरएसयू में पहुंची कैथल की छात्रा मिली कोरोना संक्रमित

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kaithal student found in CRSU, corona infected
हॉस्टल में व्यवस्था की मांग को लेकर रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचीं छात्राएं। - फोटो : Jind
चौधरी रणबीर सिंह विवि की परीक्षाओं के बीच में कोरोना का साया मंडराने लगा है। बुधवार को विवि के हॉस्टल में से एक छात्रा परीक्षा देने आई। हॉस्टल पहुंचने के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। सीआरएसयू प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से सभी छात्राओं के सैंपल लेने का अनुरोध किया है। वहीं प्रशासन ने छात्रा के परिजनों को बुलाकर उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कैथल से एक छात्रा परीक्षा देने विवि पहुंच गई। शाम को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस पर जब छात्राओं को पता चला तो वे परेशान हो गईं। ऐसे में छात्राओं ने घर जाने की इच्छा जताई, लेकिन विवि के अधिकारियों ने कहा कि जो छात्रा वापस जाएगी, उसे कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर लौटना होगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार से छात्राएं बोलीं - की जाए व्यवस्था
इस मामले में छात्राओं ने रजिस्ट्रार से मुलाकात की। छात्राओं ने कहा कि हॉस्टल में 40 छात्राएं रह रही हैं। सभी एक ही वॉश रूम प्रयोग कर रही हैं। हॉस्टल में दूसरी तरफ का वॉश रूम बंद किया गया है। छात्राओं ने कहा कि कोरोना संक्रमित आई छात्रा के नजदीक रहने वाली दूसरी छात्राओं को अलग मंजिल पर शिफ्ट किया जाए। इस पर प्रशासन ने उनकी मांग मान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पहुंचा छात्र, अधिक तापमान होने के कारण अलग दी परीक्षा
वहीं सीआरएसयू की परीक्षाओं के दौरान वीरवार को एक उम्मीदवार की जब थर्मल स्कैनिंग की गई तो उसके शरीर का तापमान अधिक मिला। इस पर उसे कहा गया कि वह घर जा सकता है और परीक्षा बाद में करवा दी जाएगी। ऐसे में छात्र से अलग से परीक्षा देने की मांग की। इस पर अलग परीक्षा का प्रबंध कर दिया गया।

हां एक छात्रा कोरोना संक्रमित मिली है। इसके बाद दूसरी छात्राओं में डर है, लेकिन यह डर निकालना पड़ेगा। इसके बाद छात्रा को वापस घर भेज दिया गया है। सिविल सर्जन से सभी छात्राओं की जांच के लिए बात हो गई है। कोरोना जांच के लिए सैंपल देकर घर पर ही रहना चाहिए।
प्रोफेसर आरबी सोलंकी, कुलपति, सीआरएसयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed