फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kabir was a true social reformer: Dr. Kapil BhardwajKabir was a true social reformer: Dr. Kapil Bhardwaj

कबीर सच्चे समाज सुधारक थे : डॉ. कपिल भारद्वाज

Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kabir was a true social reformer: Dr. Kapil BhardwajKabir was a true social reformer: Dr. Kapil Bhardwaj
15जेएनडी10- शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में भाग लेते हुए सदस्य। स्रोत स्
जींद। शिव कॉलोनी स्थित अक्षर भवन में जनवादी लेखक संघ की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें संत कबीर का सामाजिक चिंतन विषय पर डॉ. कपिल भारद्वाज ने वक्तव्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राममेहर सिंह खर्ब और संचालन जिला सचिव मंगतराम शास्त्री ने किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि संत कबीर के सामाजिक चिंतन पर महात्मा बुद्ध से लेकर सूफी संतों का प्रभाव दिखाई देता है। कबीर अपने समय के क्रांतिकारी जनकवि व सच्चे समाज सुधारक थे। कबीर ने धर्म के पाखंड और दिखावे को खारिज करते हुए आचरण गत धर्म की वकालत की और बाह्य आवरणों का खंडन किया। राममेहर सिंह ने कहा कि गोष्ठी में वेद प्रकाश धवन ने लोग धन से अमीर होते हैं घर छोड़कर फकीर होते हैं। सुनील कुमार सैनी ने थक कर सो जाती है हारी सी जिंदगी, कविता पढ़ी। चमन लाल ने कहा कि कबीर दास अपने दौर के उच्च कोटि के विचारक थे। मौके पर सोहनदास, वेदप्रकाश धवन, सुनील सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र जांगड़ा, रामफल दहिया, सुमेर सिंह, डॉ. मुरारी लाल, प्रवेश, चमनलाल, आजाद पांचाल, राजकुमार श्योकंद और रामफल दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed