{"_id":"69da8fbc2fe464f45f0dbd09","slug":"kabaddi-competition-begins-42-teams-take-part-jind-news-c-199-1-jnd1010-151463-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 42 टीमें ले रहीं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, 42 टीमें ले रहीं हिस्सा
Sat, 11 Apr 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
11जेएनडी18: कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
जींद। तीन दिवसीय नेशनल लेवल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को 40 फूटा स्थित बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के खेल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ लेफ्टिनेंट पूजा ने किया।
मैचों के लिए चार मैदान तैयार बनाए गए हैं। 21 राज्यों की 42 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची हैं। प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया करा रहा है। खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था सर्व जातीय दाड़न खाप चबूतरा पालवां, आर्य आदर्श स्कूल, टैगोर स्कूल, ब्राह्मण धर्मशाला में की गई।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली खिलाड़ियों में से लड़कियों की टीम इंडिया का चयन भी किया जाएगा। ये टीम एशियन कबड्डी लीग में हिस्सा लेने पहुंचेंगी। प्रतियोगिता में जिले भर से खाप, पंचायतों के प्रतिनिधि खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंचेंगे। लेफ्टिनेंट पूजा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होने से युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरणा मिलती है। खेलों के माध्यम से युवा अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ आज खेलों का महत्व भी है। खेलों के माध्यम से युवा अपने सपने पूरा कर सकते है तो अपने गांव, माता-पिता, क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते है। प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इस तरह की प्रतियोगिताओं में अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी आएंगे जिससे उनको एक-दूसरे से प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर जयभगवान करसिंधु, सतीश शर्मा, विक्रम सिंह, सतीश खटकड़, शेरा कबड्डी कोच, महावीर शास्त्री, देशराज खरकभूरा मौजूद रहे।