फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kabaddi Academy running in Lajwana Kalan for six years

Jind News: छह साल से लजवाना कलां में चल रही कबड्डी अकादमी

Mon, 24 Apr 2023 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi Academy running in Lajwana Kalan for six years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना।
गांव लजवाना कलां में जिस अश्वपल्ली कबड्डी अकादमी में साई के लिए फर्जी ट्रायल की बात कही जा रही है, उसके लिए एक महीना पहले तीन लोग आए थे। अकादमी संचालक दिनेश लाठर ने बताया कि उनके पास एक महीना पहले तीन लोग आए थे और उन्होंने साई के लिए ट्रायल की बात कही थी। इसी कारण उन्होंने शनिवार को ट्रायल का कार्यक्रम रखा था। इससे पहले उन्होंने कोई साई के नाम पर ट्रॉयल नहीं की।
अकादमी संचालक दिनेश लाठर ने कहा कि उनकी अकादमी छह साल से चल रही है। इसमें 200 लड़के व लड़कियों को कबड्डी का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां साई के नाम पर कभी भी खिलाड़ियों को भ्रमित नहीं किया जाता। कोरोना काल के दौरान खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई थी। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को निशुल्क कबड्डी के गुर भी सिखाए हैं। अकादमी में केवल 20 खिलाड़ी हैं, जो बाहर से आते हैं जबकि अन्य खिलाड़ी आसपास के गांवों के ही हैं। यहां किसी प्रकार का कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया जाता है। किसी ने साई के अधिकारियों को भ्रमित किया है। फिलहाल पुलिस व साई अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को लजवाना कलां गांव स्थित अकादमी में साई के लिए ट्रॉयल रखी गई थी। इसमें बरौदा के विधायक इंदुराज व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नरवाल को भी आमंत्रित किया गया था। साई के अधिकारियों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने जुलाना थाना पुलिस के साथ इस अकादमी में दस्तक दी। यहां पर साई से संबंधित कागजात मांगे गए तो संचालकों के पास कोई कागजात नहीं मिले। जुलाना थाना पुलिस ने साई के मुख्य कोच रोहतक निवासी सुरेंद्र की शिकायत पर अकादमी के चेयरमैन अभिमन्या दास, ज्ञान सिंह दहिया व प्रधान अशोक कुंडू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed