{"_id":"6681be90119ee07439012b54","slug":"jyoti-winner-of-more-than-40-medals-in-national-games-eyes-south-asian-games-jind-news-c-199-1-sroh1009-119257-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय खेलों में 40 से ज्यादा पदक विजेता ज्योति की नजर साउथ एशियन गेम्स पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय खेलों में 40 से ज्यादा पदक विजेता ज्योति की नजर साउथ एशियन गेम्स पर
Mon, 01 Jul 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी15: ज्योति बैनिवाल जीती गई ट्रॉफी के साथ खुशी जताते हुए। स्वय
जींद। जींद की महिला हैंडबाॅल खिलाड़ी देश में अलग पहचान रखती हैं। इसे बरकरार रखने के लिए ज्योति बैनिवाल प्रतिदिन छह घंटे अभ्यास करती हैं। अपनी इसी मेहनत के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा तीन अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। इसके अलावा ज्योति ने राष्ट्रीय स्तर के खेलों में 40 पदक जीते हैं।
ज्योति ने 14 वर्ष पहले स्कूल स्तर पर हैंडबाॅल खेलना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिभावकों ने उनका पूरा साथ दिया तो उनकी उड़ान तेज हो गई। उन्होंने स्कूल स्तर पर ही जिला व स्टेट में स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीते। ज्योति का लक्ष्य अब साउथ एशियन गेम में स्वर्ण पदक जीतना है। इसमें अब तक भारत को कामयाबी नहीं मिली है, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत के आगे यह बड़ा लक्ष्य नहीं है। इसी लक्ष्य को लेकर अब ज्योति तैयारी में जुटी हुई हैं।
ज्योति बैनिवाल की उपलब्धियां
वर्ष 2016 में बांग्लादेश में हुई आईएचएफ ट्रॉफी में स्वर्ण पदक, वर्ष 2017 में हांगकांग में हुई 14वीं एशियन जूनियर हैंडबाॅल चैंपियनशिप में भाग लिया। 2015 में पुणे में 44वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाॅल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2018 में तमिलनाडु में हुई 46 सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2019 में महाराष्ट्र में हुई 47वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबाॅल चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2019 में दिल्ली में सीनियर नेशनल हैंडबाॅल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2024 में यूपी के हाथरस में हुई 52वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2017 में नरवाना में फेडरेशन कप हैंडबाॅल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 19वीं इंटर जोनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2015 में पंजाब में हुई 38वीं राष्ट्रीय हैंडबाॅल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, वर्ष 2013 में छत्तीसगढ़ में हुई 57वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक जीते हैं।