Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jyeshtha is set to get even hotter... Temperature in Jind expected to reach up to 44 degrees today.

Jind News: अभी और तपेगा ज्येष्ठ....जींद में आज तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान

Sun, 17 May 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jyeshtha is set to get even hotter... Temperature in Jind expected to reach up to 44 degrees today.
17जेएनडी10-शहर के गोहाना रोड पर दोपहर के समय छाया सन्नाटा। संवाद
जींद। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। आने वाले दिनों में राहत की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है। क्योंकि क्योंकि ज्येष्ठ अभी और तपेगा। ऐसे में तेज धूप और लू से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही गर्म हवाओं और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय शहर के बाजार खाली दिखाई दिए और सड़कें सुनसान नजर आईं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम रही। लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर घर से बाह निकले।
भीषण गर्मी में नागरिक अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई। अस्पताल में मरीज बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और चक्कर की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी में शरीर में पानी की कमी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दिन के समय तेज धूप और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वीरवार को 42 डिग्री, शुक्रवार को 41 डिग्री और शनिवार को 42 डिग्री पहुंचने का अनुमान है।
वर्जन
लोग दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में घर से बाह निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी पीएं, हल्का भोजन करें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। - डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल
वर्जन
लू चलने से आगामी दिनों में गर्मी में इजाफा होगा। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इसलिए गर्मी में अपना बचाव रखें। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद



पांच साल के आकड़ें....

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 17 मई को जींद में अधिकतम तापमान अधिकतर 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। वर्ष 2026 में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2025 में पारा करीब 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। वर्ष 2024 में 17 मई का दिन सबसे अधिक गर्म रहा, जब तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज हुआ। वर्ष 2023 में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वर्ष 2022 में तापमान फिर 41 डिग्री के आसपास रहा।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article