फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Junior National Kabaddi winner Priyanka welcomed

Jind News: जूनियर नेशनल कबड्डी विजेता प्रियंका का स्वागत

Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Junior National Kabaddi winner Priyanka welcomed
उचाना। बिहार के पटना में आयोजित लड़कियों की 33वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में टीम हरियाणा फाइनल मुकाबले में विजेता बनी। टीम में करसिंधु गांव की प्रियंका भी शामिल रहीं। करसिंधु गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। उचाना रेलवे स्टेशन से काफिले के साथ ग्रामीण करसिंधु गांव तक प्रियंका को लेकर गए। कबड्डी के गानों पर ग्रामीणों ने जमकर डांस कर गुलाल उड़ाया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रियंका ने करसिंधु गांव एवं प्रदेश का नाम देश में रोशन करने का काम किया है। प्रियंका करसिंधु गांव में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा है। गांव पहुंचने पर सबसे पहले बाबा देवीगर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन

खिलाड़ी प्रियंका ने बताया कि प्रतियोगिता 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बिहार के पटना में आयोजित हुई। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में पहुंचे। फाइनल मुकाबला राजस्थान के साथ कांटे का हुआ। इस मुकाबले में टीम हरियाणा दो अंकों से विजेता बनी। टीम हरियाणा का प्रदर्शन शानदार रहा। गांव में ही कबड्डी को लेकर तैयारी की। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग रहा। कबड्डी के खेल खेलने की इच्छा जब परिवार के सदस्यों के सामने जाहिर की तो परिवार ने सदस्यों ने पूरा साथ दिया। माता-पिता को चाहिए कि वो बेटियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर रामचंद्र सरपंच, नन्हा कोच, काला नंबरदार, लीला करसिंधु, राजबीर उग्र, बल्ली, धोला खेड़ा, रामपाल, ओम, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed