फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jumma, the killer of five children, is changing the statement repeatedly, the police did not reach any result

बार-बार बयान बदल रहा पांच बच्चों का हत्यारोपी जुम्मा, आज तीन बच्चों के शवों को निकालेगी पुलिस

Mon, 27 Jul 2020 11:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Jumma, the killer of five children, is changing the statement repeatedly, the police did not reach any result
आरोपी जुम्मा - फोटो : फाइल फोटो

जींद के गांव डिडवाड़ा में अपने पांच बच्चों के हत्यारोपी जुम्मा की दो दिन की रिमांड अवधि के दौरान पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। उसका सोमवार को रिमांड का समय पूरा हो जाएगा। जुम्मा बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। मोलवी के सामने उसने अपनी साली से एकतरफा प्यार की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में उसकी साली ने इन बातों को महज जुम्मा की उपज बताया है और कहा कि उसको कभी भी जुम्मा से प्यार नहीं था। 

विज्ञापन


जुम्मा ने पांच बच्चों की हत्या की है। दो बच्चियों के शव नहर से बरामद हो चुके हैं जिनका पोस्टमार्टम हो चुका है। अब पुलिस गांव डिडवाड़ा में दफनाए गए तीन बच्चों के शवों को निकालेगी और उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


अपनी पत्नी को भी मारने की साजिश रच रहा था जुम्मा
आईपीएस अजीत शेखावत ने कहा कि जुम्मा ने फिलहाल अपनी साली से प्यार की बात कबूली है। पहली बच्ची की हत्या दूसरी बच्ची होने के कारण की थी। जिस समय आर्यन गर्भ में था, उस समय उसकी साली उसके घर डिडवाड़ा में आई थी। वह डेढ़ महीने यहां रही थी। इसके बाद उसपर साली से शादी करने का भूत सवार हो गया और वह इसी कारण बच्चों की हत्या करता रहा। अब वह अपनी पत्नी रीना की भी हत्या करने की साजिश रच रहा था। पुलिस अब गांव डिडवाड़ा में दफनाए गए तीनों बच्चों के शव निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाएगी। इसके लिए नायब तहसील को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed