फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Julana subdivision took the first place in the Jagmag village scheme.

Jind News: जगमग गांव योजना में जुलाना सब डिवीजन ने सबसे पहले बनाई जगह

Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Julana subdivision took the first place in the Jagmag village scheme.
जींद। बिजली निगम की मेरा गांव-जगमग गांव योजना में जुलाना सबडिविजन ने सबसे पहले जगह बनाई है। इसके अधिकांश गांवों में योजना के तहत काम पूरा हो गया है। अब जुलाना सब डिविजन के गांव अनूपगढ़, खरैंटी और बिरौली में कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

काम पूरा होने के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार रोजाना 18 घंटे बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत अब तक 31 गांवों में काम पूरा हो चुका है।
योजना का उद्देश्य गांवों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं को अधिक समय तक निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाना है। इसके तहत बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार, लाइनों को दुरुस्त करने, पुराने व खराब उपकरणों को बदलने और बिजली चोरी और लाइन लॉस पर अंकुश लगाने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल सबडिविजन के गांव देशखेड़ा, गतौली, हथवाला में 18 घंटे बिजली ग्रामीणों को मुहैया हो रही है। सबडिविजन में जगमग गांव योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये खर्च कर बिजली व्यवस्था को सुधारने का काम किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के अनुसार बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत क्या काम होता है
बिजली आपूर्ति: गांवों को चरणबद्ध तरीके से 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दायरे में लाना।
मीटरों में सुधार: घरों के अंदर लगे बिजली मीटरों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार बाहर लगाना।
केबल और लाइनों का सुधार: पुरानी तारों को बदलना, केबल लगाना और बिजली वितरण ढांचे को दुरुस्त करना।
बिजली चोरी और लाइन लॉस में कमी: बिजली की खपत के अनुसार बिलिंग और बकाया बिलों की वसूली में सुधार करना।
18 घंटे और 24 घंटे बिजली में क्या अंतर है
योजना में काम शुरू होने या पूरा होने का अर्थ यह नहीं कि उसी समय गांव को 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। बिजली निगम के अनुसार गांव में 24 घंटे आपूर्ति शुरू करने के लिए निर्धारित तकनीकी और अन्य शर्तें पूरी होना जरूरी है। यदि लाइन लॉस 20 प्रतिशत से कम रहता है तो उस गांव में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

तीन गांवों में काम पूरा होने का इंतजार
जुलाना सब डिविजन के अनूपगढ़, खरैंटी और बिरौली गांवों में योजना के तहत काम जारी है। इन गांवों के ग्रामीणों को अब कार्य पूरा होने का इंतजार है। काम पूरा होने और निर्धारित शर्तें पूरी होने के बाद इन गांवों को भी जगमग गांव योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।


वर्जन
जिले में मेरा गांव जगमग योजना के तहत जुलाना सबडिविजन में तीन गांव को छोड़कर सभी गांव में पूरा हो गया है। इस योजना के तहत ग्रामीणों को शर्तों अनुसार 18 और 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसलिए ग्रामीण इस योजना का लाभ उठाएं। -विनोद पूनिया, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article