{"_id":"6a51251657454a93e707a3c9","slug":"julana-municipal-council-chairman-dr-sanjay-jangra-reinstated-jind-news-c-199-1-jnd1003-156529-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना नपा के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना नपा के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा बहाल
Fri, 10 Jul 2026 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
10 जुलाना 02: बहाली के बाद डॉ संजय जांगड़ा को मिठाई खिलाते पार्षद व अन्य। स्रोत: कार्यकर्ता।
जुलाना। जुलाना नगरपालिका के चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक ने बहाल कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद अब वह दोबारा नगर पालिका के चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
बहाली के आदेश से उनके समर्थकों में खुशी है। विभाग द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उपलब्ध रिकॉर्ड और प्रकरण के परीक्षण के दौरान डॉ. संजय जांगड़ा के विरुद्ध लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्हें निर्दोष माना जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि अब तक उनके खिलाफ किसी प्रकार का चालान भी न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है।
इन तथ्यों के आधार पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें पुनः उनके पद पर बहाल करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि डॉ. संजय जांगड़ा को 3 मार्च को निलंबित किया गया था। इसके बाद से नगर पालिका के कार्यों को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
अब विभाग के ताजा आदेश के बाद उनके दोबारा पदभार संभालने का रास्ता साफ हो गया है। बहाली के आदेश के बाद डॉ. संजय जांगड़ा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और विभागीय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास था। उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई है और अब वह पहले की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ नगर के विकास कार्यों को गति देंगे।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, पेयजल, सड़क निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराना होगी। डॉ संजय जांगड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल,प्रभारी मदन लाल, सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।