फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Judicial officers inspected the One Stop Centre

Jind News: न्यायिक अधिकारियों ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

Fri, 05 Dec 2025 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Judicial officers inspected the One Stop Centre
04जेएनडी19-निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर में जानकारी हासिल करते नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारी।
जींद। नव-नियुक्त न्यायिक अधिकारी महक, योगेश कौशिक और अनीशा ने वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सेंटर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सेवाओं व महिलाओं को दी जाने वाली त्वरित सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

संचालिका राजवंती ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर केंद्रीय सरकार की ओर से संचालित और हरियाणा सरकार के तत्वावधान में लागू महिलाओं के लिए एक राहतकारी योजना है। इसमें हिंसा से पीड़ित महिलाएं जैसे बलात्कार, घरेलू हिंसा, महिला तस्करी, बाल विवाह, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक और साइबर क्राइम मामलों में प्रभावित महिलाओं को रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्हें चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक परामर्श, भोजन सहित सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध एकीकृत सेवाएं महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर में अब तक कुल 1,696 शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमें से 724 महिलाओं ने रात्रि आश्रय के लिए पंजीकरण करवाया है। किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में कोई भी महिला हेल्पलाइन 181 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। इस अवसर पर ऑफिस असिस्टेंट प्रियंका रानी और परामर्शदाता मोती राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed