{"_id":"6a0cb56a63a7531bbb0bbed9","slug":"journalism-is-a-powerful-medium-for-social-upliftment-and-public-awareness-jind-news-c-199-1-sroh1009-153681-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाज के उत्थान और जनजागरण का सशक्त माध्यम है पत्रकारिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाज के उत्थान और जनजागरण का सशक्त माध्यम है पत्रकारिता
विज्ञापन
19जेएनडी19: विशिष्ट अतिथि गौरव बेदी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत आयोजक
नरवाना। ब्रह्मांड के आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर केएम राजकीय महाविद्यालय के सभागार में मंगलवार को पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारिता का बदलता स्वरूप, चुनौतियां और समाधान विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार अमरजीत सिंह मधोक ने की, जबकि मुख्य वक्ता अभिषेक गोयल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बेटे गौरव बेदी ने शिरकत की।
डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के उत्थान, जागृति और जनकल्याण का सशक्त साधन है। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है जिनका प्रत्येक संवाद लोककल्याण के लिए समर्पित था। पत्रकार का धर्म है कि वह बिना किसी दबाव और स्वार्थ के सत्य को सामने लाए।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि पत्रकार की कलम अटकनी, भटकनी और रुकनी नहीं चाहिए। वहीं गौरव बेदी ने निष्पक्ष पत्रकारिता को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए पत्रकारों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख दिनेश, गौरवदीप, अमरजीत, शिवम, निखिल, धर्मवीर, अजीत, देवदत्त, रोहताश और डॉ. सुरेंद्र मलिक मौजूद रहे।