फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Joint Secretary took stock of the development works of villages

Jind News: संयुक्त सचिव ने गांवों के विकास कार्यों का जायजा लिया

Fri, 05 Jul 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Joint Secretary took stock of the development works of villages
04जेएनडी31-हांसी रोड पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत
जींद। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव पंकज यादव आईएएस ने वीरवार को गांव ईंटल कलां, बिशनपुरा, किनाना, अकालगढ़ व बुढ़ाखेड़ा का दौरा कर विभिन्न विकासपरक परियोजना का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रहे एनएच-71 से गांव अकालगढ़-बुढ़ाखेड़ा रोड का निरीक्षण किया। यहां पर चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के तहत विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में जल शक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में कदंब और सक्रासिया के पौधे लगाए। यादव ने ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं हरियाणा सरकार की प्रायोजित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत हांसी रोड पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गांव निर्जन गांव के पास आरसेटी के प्रस्तावित भवन स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण आजीविका मिशन, भारत सरकार के निदेशक संतोष तिवारी भी मौजूद रहे। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना के तहत हांसी रोड पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान की स्टेट हैड कामना ने संयुक्त सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि इस सेंटर अब कुल 142 युवक व युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अब तक यहां से कुल 906 युवक व युवतियां प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार के लिए अपना कार्य कर रहे हैं। संस्थान में चार-चार महीने की अवधि के कंप्यूृटर, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने अनाज मंडी में स्थापित अटल किसान-मजदूर कैंटीन में दोपहर का भोजन किया। उन्होंने कैंटीन की संचालिका एवं संजीवनी महिला क्लस्टर फेडरेशन से प्रधान सरिता व पिंकी से यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। र

04जेएनडी31-हांसी रोड पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत

04जेएनडी31-हांसी रोड पर चल रहे प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते संयुक्त सचिव पंकज यादव। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed