{"_id":"66cfa9b56544b51bda05bc77","slug":"joint-action-committee-will-raise-voice-for-the-interests-of-employees-jind-news-c-199-1-sroh1006-122156-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी उठाएगी कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ज्वाइंट एक्शन कमेटी उठाएगी कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज
विज्ञापन
28जेएनडी06-डिपो में हुई बैठक में मौजूद तीन यूनियनों के पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
जींद। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज जागृति मंच और हरियाणा रोडवेज एससी एम्प्लॉई संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को यूनियन कार्यालय में हुई। इसमें तीनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान कर्मचारी नेता आजाद गिल और सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि कहा कि वर्तमान में सरकार तथा अधिकारी मिलकर कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों ने मिल कर सभी तीनों संगठनों की सहमति से ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया गया जो कर्मचारियों के हितों के लिए आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जींद महाप्रबंधक की ओर से जारी किए गए पत्र में ड्यूटी खत्म करने के बाद भी चालक ही गाड़ी की धुलाई करवाएगा। अवकाश के लिए कर्मचारी को तीन या चार दिन पहले शिकायत लिख कर देनी होगी जबकि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। अवकाश लेना कर्मचारी का अधिकार है और इमरजेंसी में ही अवकाश लेना होता है।
इस दौरान संदीप रंगा, सुरेंद्र अठवाल, राजेश चोपड़ा, अनिल गौतम, अमरजीत, विकाश, सज्जन कंडेला, कूका, सतपाल, नरेंद्र, जयबीर, सोनू, अरविंद, महेश, प्रवीन, सुरेश, कृष्ण, कुलबीर, पवन, विक्रम खान मौजूद रहे।