फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP will play an important role in forming the next government in Rajasthan: Dushyant Chautala

राजस्थान मेंं अगली सरकार बनने में होगी जेेजेपी की अहम भूमिका : दुष्यंत चौटाला

Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
JJP will play an important role in forming the next government in Rajasthan: Dushyant Chautala
उचाना। राजस्थान में हो रहे विस चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राजस्थान की जनता बदलाव चाहती है। जिस तरह के ट्रेंड सामने आए है, उससे लगता है कि राजस्थान में जननायक जनता पार्टी अच्छे वोट शेयर लेगी और हमारे विधायक जीत कर अगली सरकार को बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। राजस्थान में 19 सीटों पर जेेजेपी ने चुनाव लड़ा है। लोगों का भरपूर समर्थन, प्यार हमें मिला है। जिस लक्ष्य के साथ हम राजस्थान गए थे कि पार्टी को और बढ़ाया जाए राजस्थान के अंदर चौ. देवीलाल के विचारों से जुड़े लोगों को संगठित किया जाए, उसमें हम कामयाब रहे।
विज्ञापन

युवाओं, महिलाओं के हितों के लिए कैसे कार्य किया जाए। वे शनिवार शाम को हलके के गांव घोघड़िया पहुंचे थे। प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के कानून को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा रद्द करने के आदेश पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तो हाई कोर्ट का निर्णय है हमने वकीलों से चर्चा की है। एसएलपी लेकर सुप्रीम कोर्ट हम जाएंगे और सुप्रीम कोर्ट से राहत लेकर आएंगे, क्योंकि जिस तरह के ऑब्जेक्शन हाई कोर्ट ने लगाए है उस ऑब्जेक्शन के अंदर साफ दर्शाया जाता कि उन्हें गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल, महाराष्ट्र का एक्ट है उनको देखा भी नहीं एकतरफा फैसला दिया है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के राजस्थान में प्रचार के दौरान न तो उन्हें ताला दिखा न चाबी के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जब ताला खुलेगा खाता खुलेगा तो चाबी भी दिख जाएगी। बिना किसी का नाम लिए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब तो कई लोगों ये होने लगा है कि दुष्यंत को बाहर (उचाना हलके से चुनाव न लड़े) करने के लिए कहते है कि उचाना विस चुनाव में सभी पार्टी महिलाओं को चुनाव मैदान में उम्मीदवार के तौर पर उतरे इस तरह के बयान से उनकी जो घबराहट है वो सामने आ रही है। इस अवसर पर प्रदेश प्रचार सचिव कुलदीप रंधावा, अनिल शर्मा, राजेश खरकभूरा, कृष्ण फौजी सफाखेड़ी, कपिल खरकभूरा, महेंद्र खेड़ा, सतीशो देवी, धोला खटकड़, अश्वनी सुदकैन, प्रवीण डाहोना खेड़ा, राजू घोघडिय़ा, नन्हा करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed