फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP submits memorandum to SDM alleging discharge of contaminated water into the canal.

Jind News: माइनर में दूषित पानी छोड़ने का आरोप, जेजेपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 10 Jan 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 10 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
JJP submits memorandum to SDM alleging discharge of contaminated water into the canal.
09जेएनडी10: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। सरकार द्वारा जनहित से जुड़े कार्यों की अनदेखी के विरोध में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आवाज बुलंद की है। इस संबंध में जेजेपी प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नरवाना को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि नरवाना माइनर, जो सचिवालय के पास से होकर ढाकल रोड से शुरू होकर कैनाल रोड के साथ रेलवे फाटक तक ऊपर से कवर किया हुआ है उसके भीतर कुछ लोगों द्वारा दूषित पानी छोड़े जा रहे हैं। इससे दूषित पानी माइनर में पहुंच रहा है। यही पानी जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नरवाना शहर सहित आसपास के गांव इस्माइलपुर, फरैण, कलां व दबलैन के घरों में सप्लाई किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए खतरा है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में जब भी सीवर ओवरफ्लो होता है तो वह गंदा पानी भी माइनर में चला जाता है। जेजेपी नेताओं ने मांग की कि इस स्थिति को ठीक करवाया जाए और जो अधिकारी इस कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बरसाती पानी की निकासी को लेकर भी चिंता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस्माइलपुर से बडनपुर नहर तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन का कार्य काफी समय से बंद पड़ा है। इसे जल्द शुरू करवाने की मांग की गई ताकि आगे किसानों की फसलों को नुकसान न हो। इस मौके पर हलका प्रभारी ईश्वर नैन, प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन, युवा कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा, पवन नैन और प्रवीण चोपड़ा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed