फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP officer Rakesh Taloda became the chairman of the block committee

Jind News: जजपा पदाधिकारी राकेश तलोडा बने ब्लॉक समिति के चेयरमैन

Tue, 27 Dec 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
JJP officer Rakesh Taloda became the chairman of the block committee
भाजपा का फटका पहनाकर चेयरमैन व उपचेयरमैन का स्वागत करते भाजपा जिला प्रधान राजू मोर। - फोटो : Jind
जींद। जींद ब्लॉक समिति के प्रधान व उपप्रधान का मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय में चुनाव हुआ। प्रधान (चेयरमैन) पद पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ और जजपा के पदाधिकारी राकेश तलोडा चुने गए। उपप्रधान पद पर चुनाव हुआ। इसमें रीतू एक मत से प्रतिद्वंद्वी प्रीति को हराकर उपप्रधान बनीं।
विज्ञापन

जींद ब्लॉक समिति में कुल 30 सदस्य चुने गए थे, इनमें से 29 ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इसमें प्रधान पद पर सर्वसम्मति बनी तो उपप्रधान पद पर चुनाव हुआ। जजपा के जींद हलका उपप्रधान राकेश तलोडा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। हालांकि उन्होंने भाजपा का भी पटका पहन लिया। वहीं खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने दावा किया सर्वसम्मति बनाने में खापों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राकेश तलोडा तथा रीतू मनोहरपुर दोनों ही कंडेला खाप के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी नगरायुक्त सुरेंद्र ने बताया कि 11 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। ब्लॉक समिति के 30 सदस्यों में से 29 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद प्रधान के लिए सर्वसम्मति से राकेश तलोडा का नाम सामने आया। इसमें राकेश तलोडा का नामांकन हुआ। एक नाम आने पर सर्वसम्मति से राकेश तलोडा को प्रधान चुन लिया। इसके बाद उपप्रधान के चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें रीतू मनोहरपुर, प्रीति व गीता ने अपने नामांकन किए। तीन नामांकन आने पर ईवीएम से मतदान करवाया गया। इसमें रीतू मनोहरपुर को 14, प्रीति को 13 तथा गीता को दो वोट मिले। इसमें रीतू मनोहरपुर एक वोट से विजयी घोषित की गईं। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र ने राकेश तलोडा को बधाई दी तथा दोनों विजेताओं को प्रमाणपत्र सौंपे। इस मौके पर बीडीपीओ रेणुका नांदल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश तलोडा के चेयरमैन चुने जाने के बाद भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने राकेश तलोडा को भाजपा का बताते हुए उन्हें पार्टी का पटका पहनाया। राजू मोर ने कहा कि ब्लॉक समिति जींद का चेयरमैन भाजपा समर्थित व्यक्ति बना है। यह भाजपा की जीत है। उन्होंने राकेश तलोडा को जीत की बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।
बॉक्स
जजपा कार्यालय में भी हुआ स्वागत
राकेश तलोडा जीत के बाद जजपा कार्यालय में पहुंचे। जजपा के जिला ब्लॉक प्रधान कर्मपाल ढुल ने कहा कि राकेश तलोडा जजपा ब्लॉक उपप्रधान हैं। इससे पहले वह युवा कार्यकारिणी में सचिव के पद पर रहे हैं। जजपा कार्यालय में भी जजपा पदाधिकारियों ने राकेश तलोडा का स्वागत किया।
बॉक्स
कंडेला खाप का बढ़ा सम्मान
खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक एवं कंडेला खाप के पूर्व प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि ब्लॉक समिति के चेयरमैन व उप चेयरमैन दोनों पद कंडेला खाप ने जीते हैं। राकेश तलोडा तलोडा गांव से संबंध रखते हैं तथा रीतू मनोहरपुर से हैं। तलोडा तथा मनोहरपुर दोनों ही गांव कंडेला खाप के तहत आते हैं। दोनों के चुनाव जीतने में खाप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बॉक्स
यह उनकी नहीं बल्कि पूरे जिले के लोगों की जीत है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। सभी वार्डों में समान रुप से कार्य करवाए जाएंगे। जल्द ही सभी ब्लॉक समिति सदस्यों की बैठक लेकर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।-राकेश तलोडा, नवनिर्वाचित चेयरमैन ब्लॉक समिति जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed