{"_id":"6877eb3314c87bb8060f9b5a","slug":"jjp-has-the-ability-to-challenge-bjp-without-fear-digvijay-chautala-jind-news-c-199-1-sroh1009-137919-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डरे भाजपा को टक्कर देने की क्षमता रखती है जेजेपी : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डरे भाजपा को टक्कर देने की क्षमता रखती है जेजेपी : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
सरकार की विफलता से प्रदेश में पिछले 40 दिनों से हर रोज फायरिंग व हत्या की हो रही वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि हरियाणा के बेहतर भविष्य के लिए आज जनता जजपा के साथ जुड़ रही है। जनता का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है, क्योंकि कांग्रेस न तो कहीं विपक्ष की भूमिका में दिख रही है और न ही कांग्रेस जनभावनाओं के अनुरूप विधानसभा चुनाव में खरा उतर पाई।
दिग्विजय ने कहा कि प्रदेशवासियों को यह एहसास हो गया है कि आम लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने की क्षमता जेजेपी रखती है और ईडी, सीबीआई से बिना डरे भाजपा को कोई टक्कर दे सकती है। बुधवार को दिग्विजय चौटाला जेजेपी के युवा जोड़ो अभियान के जींद जिले के 9 गांवों में युवाओं से मिले। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि आज प्रदेश के हालात बेहद ज्यादा खराब हो गए है।
उन्होंने कहा कि पिछले 40 दिनों से प्रदेश में हर रोज फायरिंग, मर्डर की बड़ी वारदातें हो रही है और लोग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भाजपा अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बजाय सरसों के तेल व बिजली दामों में बढ़ोतरी, सरकारी भर्तियां रद्द, युवाओं और कर्मचारियों की आवाज दबाने जैसे कार्य करके आम लोगों को परेशान करने में ही जुटी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव प्रोफेसर रणधीर चीका, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, जेजेपी जिला अध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां, जिला प्रभारी सत्यनारायण बुरा, कृष्ण राठी, हलका प्रधान सफीदों अनिल कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
16जेएनडी30: सफीदों के कालवा गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह चौटाला। संगठन