फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP did many works in the interest of farmers while in power: Naresh

सत्ता में रहते जेजेपी ने किसान हित में किए कई कार्य : नरेश

Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
JJP did many works in the interest of farmers while in power: Naresh
29जेएनडी32-अर्बन एस्टेट स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लेते हुए जजपा कार्यकर्ता। स्रोत
जींद। जननायक जनता पार्टी के किसान सेल की बैठक अर्बन स्टेट कार्यालय में जेजेपी के जिला अध्यक्ष जोरा सिंह डूमरखां की अध्यक्षता मे हूई। जेजेपी किसान सैल प्रदेशाध्यक्ष नरेश ने कहा कि जेजेपी की जब सत्ता में भागीदारी थी तो किसानो के हितों में कई काम किए। कोरोना के समय भी सुविधा प्रधान की गई। इसी के साथ फसलों के भुगतान की भी उचित व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

कई नए परचेज सेंटर खुलवाने का काम किया व 48 घंटे के भीतर किसान की फसल के भुगतान का प्रबंध किया गया। उन्होंने कहा कि अब हालात ऐसे है कि किसानों की मंडियों में फसल की खरीददारी ही नहीं हो रही है और न ही किसानों के खातों में समय पर पैसे आ रहे हैं। अब सरकार ने किसानों को खाद, डीएपी, फसल मुआवजा और फसलों के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इस मौके पर कृष्ण राठी, सत्यनारायण बूरा, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, सुनील कंडेला, वीरेंद्र, सुरेंद्र गोयत, शमशेर व ताराचंद चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed