फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP-ASP supports independent Deepak Dagar from Prithala assembly constituency of Faridabad

Haryana Election: फरीदाबाद की पृथला विधानसभा क्षेत्र से जजपा-एएसपी ने निर्दलीय दीपक डागर को दिया समर्थन

Mon, 30 Sep 2024 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

पृथला विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी गिर्राज जटोला ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर तेवतिया को अपना समर्थन दे दिया था।

विज्ञापन
JJP-ASP supports independent Deepak Dagar from Prithala assembly constituency of Faridabad
दुष्यंत चाैटाला और चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

फरीदाबाद की पृथला विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी दीपक डागर को जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने अपना समर्थन दे दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को जींद में यह घोषणा की। 

विज्ञापन


दोनों नेताओं ने कहा कि गठबंधन दीपक डागर की मदद करेगा तथा उसे विजयी बनाएगा। पृथला विधानसभा क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के संयुक्त गठबंधन के प्रत्याशी गिर्राज जटोला ने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रघुवीर तेवतिया को अपना समर्थन दे दिया था। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गिर्राज जटोला ने लोगों से धोखा किया है। अब लोग वोट की चोट से उनको इसका सबक सिखाएंगे। 
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे गद्दार लोगों के कारण ही विश्वास खत्म होता है। अब गठबंधन दीपक डागर के पक्ष में प्रचार करेगा तथा उनको विजयी बनाएगा। दीपक डागर ने कहा कि जजपा-आजाद समाज पार्टी का समर्थन मिलने से वह काफी मजबूत हुए हैं। वह पहले भी जीत के करीब थे, अब गठबंधन का समर्थन मिलने से उनकी जीत पक्की हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed