फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind's excellent performance in the 8th Haryana Jiu-Jitsu State Level Competition

Jind News: आठवीं हरियाणा जी-जित्सु राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जींद का शानदार प्रदर्शन

Wed, 23 Sep 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jind's excellent performance in the 8th Haryana Jiu-Jitsu State Level Competition
22जेएनडी01: विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत : कोच
जींद। हरियाणा जी-जित्सु एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुग्राम में 19 से 20 सितंबर तक आयोजित आठवीं हरियाणा जी-जित्सु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जींद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 11 पदक हासिल किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जींद के एकलव्य स्टेडियम स्थित खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया और सात स्वर्ण और चार रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में लोकेश (अंडर-16, 44 किलोग्राम), ज्योति (अंडर-18, 40 किलोग्राम), ईशानी (अंडर-14, 36 किलोग्राम), रक्षिता (अंडर-16, 36 किलोग्राम), कनिष्क (अंडर-12, 52 किलोग्राम), सनाया (अंडर-10, 25 किलोग्राम) और वंशिका (अंडर-10, 30 किलोग्राम) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वंशिका (अंडर-14, 28 किलोग्राम), अंजलि (अंडर-18, 48 किलोग्राम), हन्नी (अंडर-12) और शौर्य (अंडर-12, 36 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल नर्सरी में खुशी का माहौल है।

सभी खिलाड़ियों को जूडो कोच ज्योति प्रकाश प्रशिक्षण दे रही है। जींद लौटने पर खिलाड़ियों और कोच का अभिभावकों की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अभिभावकों ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed