{"_id":"65b94da602f6866f570cee14","slug":"jind-youth-arrested-with-fake-currency-of-rs-34-thousand-jind-news-c-17-rtk1042-349009-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद का युवक 34 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद का युवक 34 हजार के नकली नोट सहित गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने शहर के प्यौदा रोड पर एक बाइक सवार युवक को 34 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक जींद का रहने वाला है।
इस मामले में सिविल लाइन थाना में दी गई शिकायत में सिपाही जसमेर सिंह ने बताया कि उन्हें सूत्रों से जानकारी मिली कि जींद के डडोली गांव निवासी चांदीराम पिछले करीब 20 साल जेल में रहा है। वह कुछ ही दिन पहले जेल से बाहर आया है और अब नकली नोटों को असली नोट के रूप में मार्केट में चलकर मुनाफा कमा रहा है। वह काफी मात्रा में नकली नोट लेकर कैथल की तरफ से बाइक से गांव प्यौदा की तरफ आने वाला है। यदि दबिश दी जाए तो इसे काबू किया जा सकता है।
सिपाही जसमेर सिंह ने बताया कि जब दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी युवक जब कैथल से प्यौदा रोड पर पहुंचा तो उसे पकड़कर पूछताछ की। साथ ही उसकी तलाशी लेने पर पहले काले रंग के कोट के जेब के अंदर से 500-500 रुपये के नोटों की गड्ढी मिली। इनकी गिनती की गई तो उससे 68 नोट 500-500 रुपये के मिले। जो करीब 34 हजार रुपये की राशि बनती है। सिपाही के मुताबिक, ये नोट नकली थे। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।