फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind will have an important participation in the Kisan Mahapanchayat to be held in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में होगी जींद की अहम भागीदारी

Fri, 03 Sep 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jind will have an important participation in the Kisan Mahapanchayat to be held in Muzaffarnagar
खटकड़ टोल पर पुतला फूंककर रोष जताते लोग। संवाद - फोटो : Jind
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान महा पंचायत को लेकर वीरवार को किसान नेताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि करनाल जिले में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर खुद को सर छोटूराम के नाती व देवीलाल के नाम पर वोट लेकर सत्ता में आए को क्या नींद आई होगी। करनाल में किसानों के सिर फोड़े गए। एक बार भी सर छोटूराम के नाती भाजपा से सांसद बृजेंद्र सिंह ने कोई बयान तक नहीं दिया। मुजफ्फरनगर महा पंचायत में जींद जिले से अहम भागीदारी होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि हरियाणा के किसान इस आंदोलन में नहीं हैं। हरियाणा के किसान आंदोलन में नहीं हैं तो किसानों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। पांच सितंबर को होने वाली किसान महा पंचायत में देशभर से किसान पहुंचेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा इस महा पंचायत में मुख्य फैसले लिए जाएंगे। पालवां ने कहा कि करनाल जिले में हुए किसानों पर लाठीचार्ज मामले में जो मांगे बीते दिनों हुई करनाल किसान पंचायत में की गई थी वह पूरी नहीं हुई तो 7 सितंबर को प्रदेशभर के किसान करनाल पहुंचेंगे।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने पर फूंका पुतला
गैस सिलिंडर के दाम में की गई बढ़ोतरी व बढ़ रही बेरोजगारी के रोष स्वरूप खटकड़ टोल पर पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ रोष जताया। अनीता, सुनीता व बिमला ने कहा कि निरंतर रसोई गैस के सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। पहले जो सब्सिडी मिलती थी, वह लगभग खत्म हो चुकी है तो अब दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। निरंतर महंगाई बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ रहा है। किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि महंगाई बढ़ने से हर घर का बजट बिगड़ रहा है। सत्ता में आने से पहले रोजगार देने के दावे भाजपा ने किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद बेरोजगारी कई गुना बढ़ गई है। खेती आज किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। कृषि कानूनों को केंद्र सरकार रद्द करने के साथ-साथ एमएसपी पर कानून बनाए।

मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महा पंचायतको लेकर जनसपंर्क अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहे किस?

मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महा पंचायतको लेकर जनसपंर्क अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहे किस?- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed