फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, train running, harayana

एक मार्च से फिर से दौड़ेंगी आठ ट्रेन

Wed, 22 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 22 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
jind,  train running,   harayana
रेलवे जंक्शन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सर्दी और धुंध के चलते दो माह पहले रद्द की गई आठ ट्रेन एक मार्च से दोबारा शुरू की जाएंगी। इससे सबसे अधिक लाभ चंडीगढ़-जयपुर के यात्रियों को होगा। इस रूट पर जींद के रास्ते एक ही ट्रेन चलती है। जिसके बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। चंडीगढ़ से चलकर जयपुर को जाने वाली जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जो 17:20 बजे व जयपुर से चलकर चंडीगढ़ जाने वाली जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जो रात 23:40 बजे जींद पहुंचती है। वहीं लालगढ़ से गोहाटी को जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस जो 04:28 बजे पर जींद पहुंचती है जबकि लालगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन अवध असम एक्सप्रेस शाम को 18:10 बजे जींद पहुंचती है। वहीं 06:20 पर जींद पहुंचने वाली दिल्ली से चलकर फिरोजपुर जाने वाली फिरोजपुर पैसेंजर जो 10:45 पर जींद जंक्शन पहुंचने वाली ट्रेनें रद्द की गई थी।

एकमात्र ट्रेन जाती है चंडीगढ़
जींद के रास्ते चंडीगढ़ व जयपुर जाने वाली एकमात्र ट्रेन है। जींद से चलने वाली ट्रेन सुबह करीब सात बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। ऐसे में यह ट्रेन चंडीगढ़ जाने वालों के लिए काफी लाभदायक है। वहीं जयपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थान तक जाने वाले यात्रियों को भी फिर से लाभ होगा।
विज्ञापन


नियमित समय पर चलेगी ट्रेन
घना कोहरा होने के कारण जो ट्रेनें रद्द की गई थीं, विभाग ने उनको एक मार्च से दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के रद्द होने के कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम साफ होने की वजह से एक मार्च से सभी ट्रेनें अपने नियमित समय पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed