{"_id":"621e69716b03a74bc574910c","slug":"jind-students-left-for-home-country-from-ukraine-relatives-breathed-a-sigh-of-relief-jind-news-rtk639889276","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से स्वदेश के लिए रवाना हुए जींद के छात्र, परिजनों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से स्वदेश के लिए रवाना हुए जींद के छात्र, परिजनों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
जींद। यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीय विद्यार्थियों का स्वदेश आना जारी है। मंगलवार को जींद के दो विद्यार्थी रोमानिया के रास्ते स्वदेश के लिए रवाना हुए। बच्चों की घर वापसी की सूचना मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पिछले पांच दिन से यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला किया जा रहा है। ऐसे में यहां फंसे भारतीय विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यूक्रेन में फंसे जींद के रोहतक रोड निवासी सिद्धार्थ व सचिन उन भारतीयों में शामिल हैं, जो बस से रोमानिया बॉर्डर तक पहुंचे और फिर एयरपोर्ट तक। सिद्धार्थ व सचिन बुधवार को घर पहुंचेंगे।
परिजन बोले, घबराए हुए हैं बच्चे
सिद्धार्थ के पिता कृष्ण शर्मा व सचिन के पिता सुरेंद्र मुदगिल ने बताया कि मंगलवार को यूक्रेन सीमा पार होने तक बच्चे काफी घबराए हुए थे। दिन में कई-कई बार बात होती रही। उन्होंने यूक्रेन में तबाही का मंजर अपनी आंखों से देखा है। सड़कों पर जिस प्रकार के हालात हैं, उनकी बस कल्पना ही की जा सकती है।