{"_id":"58333c4b4f1c1bb604b3a762","slug":"jind-resevation-malik-says-reservation-needed-12-november-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण की बहाली के लिए 12 को सौंपेंगे ज्ञापन : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण की बहाली के लिए 12 को सौंपेंगे ज्ञापन : मलिक
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदीप भारती को प्रशंसा पत्र देते यशपाल मलिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि 12 दिसंबर को भाजपा लोकसभा सदस्यों और दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जाट आरक्षण बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 13 दिसंबर को गढ़ी सांपला में चौधरी छोटू राम की याद में कार्यक्रम होगा। इस दौरान आंदोलन पर रणनीति बनाई जाएगी। 15 दिसंबर से पहले धरनों की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
सोमवार को अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में फरवरी माह के दौरान हुए जाट आंदोलन के दौरान जेल जाने वाले प्रदेश भर के जाट युवाओं को सम्मानित किया गया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार की साजिश के तहत जाट युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। आरक्षण जाटों का हक है और इसके लिए आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
झूठ की राजनीति कर रहे सैनी : भारती
कुरुक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने वाले युवक संदीप भारती को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। भारती ने कहा कि उनकी योजना सिर्फ विरोध जताने की थी। भारती ने कहा कि सांसद राजकुमार सैनी झूठ की राजनीति कर रहे हैं। सभी जाट युवाओं को झूठे केसों में फंसाया गया है। सरकार की साजिश के तहत ही उस पर पुलिस कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन