फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind reached the semi-finals in the rowing competition

Jind News: रोइंग स्पर्धा में जींद सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 24 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Jind reached the semi-finals in the rowing competition
24जेएनडी26-हैबतपुर में आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
जींद। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे चरण के तहत जींद में तीन दिवसीय रोइंग प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेल महाकुंभ के रोइंग प्रतियोगिता में जींद व हिसार का दबदबा रहा। दोनों टीमों ने अपनी पहली रेस जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

हारी टीम को वीरवार को सुबह एक-एक मौका और सेमीफाइनल में पहुंचने का मिलेगा। लड़कियों में ग्रुप ए में सिंगल में जींद की पलक चहल, डबल में मन्नत व रिया की जोड़ी, पेयर में जींद से रिया व कुशल, फॉर इवेंट में हिसार से तमन्ना गोस्वामी, अदिति, रिया व तमन्ना ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वहीं ग्रुप बी इवेंट में सिंगल में सोनीपत, डबल में जींद, पेयर में झज्जर फॉर इवेंट में हिसार ने अगले राउंड में पहुंच कर अपना दबदबा बनाया।
इस दौरान रुद्राक्ष मिड्ढा व जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेल में हार-जीत लगी रहती है। खिलाड़ी को हार से मायूस नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश व विदेश में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लड़कियां भी लड़कों के साथ-साथ खेल में आगे आ रही हैं, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं। विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का महत्व है। खेल से शरीर मजबूत बनता हैै।

ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खेलों में हरियाणा की पहचान पूरी दुनिया में है। युवाओं को नशे से दूर रहते हुए खेल को समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed