फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, play staduim, mandi kalan village, minister says, harayana

मांडी कलां में बनेगा खेल स्टेडियम

Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 07 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
jind,  play staduim, mandi kalan village, minister says, harayana
अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सोमवार को मांडी कलां गांव में ग्राम सचिवालय की आधारशिला रखी और कहा कि गांव में एक खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा। खेल स्टेडियम में हेल्थ क्लब भी स्थापित करवाया जाएगा। खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए नींव पत्थर अप्रैल माह में उचाना कलां की विधायक प्रेमलता रखेंगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने मांडी कलां को आदर्श गांव में बनाने को लेकर बैठक ली और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।

ज्ञात रहे कि मांडी गांव को विधायक प्रेमलता ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस गांव में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि गांव की सभी 21 कच्ची गलियों को पक्का करवाया जाएगा। इस कार्य के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


गांव में पर्याप्त स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने एक करोड़ 21 लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव स्वीकृत कर लियाहै। इस राशि से गांव में पेयजल आपूर्ति लाइनें बिछाई जाएगी। गांव के जलघर का नवीनीकरण और एक अतिरिक्त टैंक का निर्माण भी करवाया जाएगा। बडसिकरी माइनर से गांव के जलघर को जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक इस परियोजना का कार्य पूरा नहीं हो जाता तक तक गांव में जलापूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगवाकर जलापूर्ति सुनिश्चित करें। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में बनने वाले ग्राम सचिवालय के निर्माण के लिए लगभग 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने सांसद निधि कोष से दस लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। इस प्रकार से ग्राम सचिवालय के निर्माण पर कुल मिलाकर लगभग तीस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। ग्राम सचिवालय में युवाओं में कौशल विकास के लिए एक केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। लगभग सात एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम में जिला स्तर पर मिलने वाली लगभग सभी सरकारी सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध होगी। केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि गांव में दो नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण भी करवाया जाएगा। एक भवन के लिए सरकार ने राशि भी जारी कर दी है।

मांडी कलां में यह विकास कार्य भी होंगे।
1 गांव में एक पार्क का निर्माण किया जाएगा।
2 पिछड़े वर्ग के लिए एक चौपाल का निर्माण होगा।
3 दो से बढ़कर अब गांव में अब मतदान केंद्रों की संख्या तीन होगी। एक मतदान केंद्र और बनाने के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव।
4 गांव में किसी भी बैंक की एक शाखा स्थापित करवाई जाएगी।
5 गांव के बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन समय पर मिल सके इसके लिए बीसीए को हर रोज 50 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी ।
6 एक राशन डिपो और करवाया जाएगा स्थापित।
7 केंद्रीय मंत्री ने खटकड़ व मांडी कलां गांव को एक- एक एंबुलेंस गाड़ी उपलब्ध करवाने की घोषणा की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed