फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, old peoples, protest, penson, bank, harayana

बुढ़ापा पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 25 Apr 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 25 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
jind, old peoples, protest, penson, bank, harayana
पैंशन नहीं मिलने से परेशान युको बैंक के बाहर खड़े बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाखेड़ा में बुढ़ापा पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने सोमवार को यूको बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बुजुर्गों का कहना है कि बैंक मैनेजर उनको समय पर पेंशन नहीं दे रहा है। गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि बैंक मैनेजर बुजुर्गों के साथ मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन


जब भी उससे पेंशन नहीं मिलने पर सवाल पूछा जाता है तो वो कहता है कि करनाल हेड ऑफिस से जाकर खुद पता कर लो। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों का कहना है कि बैंक से उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही। वे भयंकर गर्मी में बैंक के हर रोज चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं। कई बुजुर्गों का कहना था कि वे पेंशन के सहारे ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बुजुर्गों ने प्रशासन से समय पर बैंक से पेंशन देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं बैंक मैनेजर
बुढ़ाखेड़ा के यूको बैक के ब्रांच मैनेजर चंकी राज सिंह ने कहा कि बुजुर्गों को कोई समस्या नहीं है। फरवरी महीने की पेंशन 10 दिन पहले बांटी गई थी। मार्च महीने की अभी डाल रहे हैं। जो कि उनके खाते में आते ही दे दी जाएगी। जब उनसे बुजुर्गों की समस्याओं और परेशानियों के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी बात करनी है या पूछताछ करनी है, तो करनाल जाकर बात करो। मैं आपसे कोई बात करने में सक्षम नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed