फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,mandi

धीमे उठान पर खरीद एजेंसियों को लगाई फटकार

Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 14 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news,mandi
डीसी की बैठक। - फोटो : bureau
अनाज मंडियों में गेहूं के धीमे उठान व व्यवस्थाओं को लेकर डीसी विनय सिंह ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई है। डीसी ने बृहस्पतिवार को जुलाना व जींद अनाज मंडी समेत कई खरीद केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जुलाना की नई अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अनियमितता बरतने वाले दो आढ़तियों के लाइसेंस आगामी तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


इन तीन दिनों में इन आढ़तियों से कोई भी एजेंसी गेहूं की खरीद नहीं करेगी। वहीं जींद नई अनाज मंडी में उठान का कार्य धीमा होने पर एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उठान के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन



डीसी ने निरीक्षण दौरे के दौरान अनाज मंडी में गेहूं के तौल के कांटो, आढ़तियों की दुकानों पर लेबर, बारदाने तथा मंडी की मुख्य सड़कों पर उतारे गए गेहूं का जायजा लिया। उन्होंने जुलाना अनाज मंडी के आढ़ती मुसदी लाल किशन लाल और श्याम लाल, पवन कुमार की दुकानों पर निर्धारित मात्रा से कम लेबर पाए जाने पर दोनों दुकानदारों के लाइसेंस तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी नेे आढ़तियों, ट्रांसपोर्टर्स व गेहूं खरीद एजेंसियों को मंडियों से गेहूं उठान का कार्य साथ-साथ कराते रहने का आदेश दिया। ट्रांसपोर्टर से कहा कि वह गेहूं उठान के लिए पर्याप्त गाड़ियों की व्यवस्था रखे अन्यथा उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। जींद अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में हुई बैठक में डीएफएसी अशोक कुमार, मार्केट कमेटी सचिव ओमप्रकाश, दी न्यू फूडग्रेन डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन प्रधान मनीष उर्फ बब्लू गोयल के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।

गेहूं उठान की सीमा निर्धारित
डीसी ने खरीद एजेंसियों के लिए प्रतिदिन गेहूं उठान की सीमा निर्धारित करते हुए एफसीआई को 45 हजार, खाद्य आपूर्ति विभाग को 70 हजार तथा हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन प्रतिदिन 40 हजार गेहूं के बैगों के उठान के निर्देश दिए। किसानों को मंडियों में अपनी फसल उतारने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग व खरीद एजेंसियां आवश्यक कार्रवाई करें।

चौकी प्रभारी को लगाई फटकार
बैठक के दौरान जींद अनाज मंडी के आढ़तियों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस पर सवालिया निशान लगाया। इस पर डीसी ने चौकी प्रभारी को मौके पर बुलाया और फटकार लगाते हुए कहा कि तुम बदमाशों की तरफ हो क्या। अपनी जिम्मेदारी समझें और यह लोगों को भी लगना चाहिए।

मंडी में अनियमितताओं के अधिकारियों व आढ़तियों को लगाई फटकार
जुलान। जुलाना में गेहूं के कट्टों से अटी पड़ी मंडी का डीसी विनय सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी में काफी अनियमितताएं मिली। जिसको देखते हुए मार्केट कमेटी के अधिकारियों और आढ़तियों को डीसी ने फटकार लगाते हुए जल्द ही गेहूं के उठान किए जाने के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने पाया कि पूरी अनाज मंडी गेहूं के कट्टों से अट्टी पड़ी थी। इसके अलावा किसानों का पीला सोना भी सड़क पर ही बिना तिरपाल के उतारा हुआ था। मंडी में लेबर कम होने की वजह से उठान भी धीरे से हो रहा था। इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए खरीद एजेंसियों को उठान का अल्टीमेटम देते हुए ठेकेदार और आढ़तियों को फटकार लगाई और जिन आढ़तियों द्वारा मंडी की सड़क पर ही फसल को उतारने और आने जाने का रास्ता अवरुद्ध करने को लेकर उनके लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए हैं। डीसी विनय सिंह ने कहा कि मंडी में गेहूं के उठान में किसी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


ठेकेदार और खरीद एजेंसी को 72 घंटे का अल्टीमेटम
नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज होने और उठान में ढिलाई होने के कारण चारों तरफ मंडी गेहूं के कट्टों से अटी होने के चलते डीसी विनय सिंह ने ठेकेदार और खरीद एजेंसी को 72 घंटे के अंदर उठान किए जाने का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही लेबर की पूरी व्यवस्था कर लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने के आदेश दिए हैं। डीसी ने अगर किसी भी आढ़ती या ठेकेदार के कार्य में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed