{"_id":"5914b7e64f1c1b231f8535d3","slug":"jind-minister-no-water-village-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के गोद लिए आदर्श गांव खटकड़ में पीने को पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के गोद लिए आदर्श गांव खटकड़ में पीने को पानी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Fri, 12 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खटकड़ गांव में सड़क पर अवरोधक डाल कर रोड जाम करते हुए महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के गोद लिए आदर्श गांव खटकड़ में पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों ने वीरवार को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। गांव के बस स्टैंड पर पहुंच कर महिलाओं ने सड़क के बीचों-बीच अवरोध डाल कर रास्ते को रोक दिया। यहां पर पानी की किल्लत से परेशानी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी राजकुमार, सरपंच बलकार के एक सप्ताह के अंदर पानी की समस्या दूर होने के आश्वासन देने पर महिलाओं ने जाम को खोला।
हाइवे होने के चलते आधे घंटे तक लगे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। बेघराज मोहल्ले की संतरो, शांति, ज्ञानो, नन्ही बताया कि पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। यहां पर पानी पर्याप्त मात्रा में सप्लाई में पहुंचे इसके लिए बूस्टिंग स्टेशन भी है। बूस्टिंग स्टेशन के शुरू न होने और पाइप लाइन का कनेक्शन न होने से पानी की किल्लत है। गर्मी के मौसम बढ़ने के बाद पानी की खपत बढ़ रही है। पीने के पानी को लेकर दूसरे मोहल्लों से जाकर हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं रजवाहा, खेतों से ट्यूबवेल से भी पानी लाना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि थाना प्रभारी, सरपंच ने एक सप्ताह का समय दिया है। एक सप्ताह का पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो वो दोबारा से रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन