फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind is the heart of Haryana, entire Haryana gets energy from here: Bhupendra Singh Hooda

जींद हरियाणा का दिल, पूरे हरियाणा को मिलती है यहां से ऊर्जा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jind is the heart of Haryana, entire Haryana gets energy from here: Bhupendra Singh Hooda
08जेएनडी31 : जन मिलन कार्यक्रम में लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भाजपा-जजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार, किसानों को एमएसपी, गरीबों को राशन, बुजुर्गों को पेंशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण व नागरिकों को प्रोटेक्शन से वंचित करने का काम किया है। हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। जींद हरियाणा का दिल है और यहीं से हरियाणा को ऊर्जा मिलती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ये बातें रविवार को एसडी स्कूल में जन मिलन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आज यहां हजारों लोगों ने अपनी ऊर्जा के जरिये कांग्रेस को मजबूती दी है। जनता की इस ऊर्जा को कांग्रेस जनसेवा के कार्यों को समर्पित करेगी। हुड्डा ने कहा मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल में पंजीकरण के नाम पर गड़बड़ी को अंजाम दिया जा रहा है। पोर्टल ने कलायत हलके के गांव बड़सीकरी खुर्द को हरियाणा के नक्शे से ही गायब कर दिया। इस गांव की पूरी जमीन (चार हजार एकड़ से ज्यादा) का पंजीकरण अन्य इलाकों के नाम कर दिया गया। इसे दुरुस्त करवाने के लिए किसान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। हर फसली सीजन में हरियाणा के किसानों के साथ यह घोटाला होता है। पोर्टल किसानों को एमएसपी व मुआवजे से वंचित करने का हथियार बन गया है। आज मंडियों में धान की खरीद नहीं हो रही है। बाजरा 500, 600 ,700 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर बिक रहा है। पोर्टलों का खामियाजा उन किसानों को भी उठाना पड़ रहा है, जिनकी फसल खराब हो गई। सिरसा के डेढ़ लाख किसानों को 40 करोड़ रुपये की चपत लगा दी गई है। किसानों से प्रीमियम ले लिया गया लेकिन फसल बीमा हुआ ही नहीं, क्योंकि पोर्टल नहीं चल रहा। परिवार पहचान पत्र के जरिए 10 लाख गरीबों का राशन कार्ड और पांच लाख बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि बेशक अभी चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन अभी से जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। सत्ताधारी भाजपा-जजपा समेत तमाम विरोधियों ने जनता के रुझान को देखते हुए कांग्रेस के सामने अपनी हर मान ली है। कहा ओबीसी वर्ग के लाखों परिवारों को आरक्षण से वंचित कर दिया गया। पीपीपी में 90 प्रतिशत पत्रों में गड़बड़ियां मिली हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर तमाम जनविरोधी पोर्टल को खत्म किया जाएगा और जनता को पीपीपी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा व प्रोपर्टी आईडी से राहत दी जाएगी। दीपेंद्र हुड्डा ने एचसीएस एलाईड भर्ती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि 100 पदों पर मुख्य परीक्षा में केवल 61 अभ्यर्थी ही पास हुए। अभ्यार्थियों का आरोप है कि अपने चहेतों को एचसीएस बनाने के लिए जानबूझकर कम लोगों को पास किया गया। यह पहली बार हुआ है कि इस भर्ती में कुल पदों से भी कम अभ्यर्थी पास हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि एचसीएस भर्ती में नियम है कि मेन परीक्षा के बाद इंटरव्यू के लिए कुल पदों के तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक बताया गया है कि पास होने वाले 61 अभ्यार्थियों में से 44 प्रतिशत अभ्यर्थी एक ही सीरीज के रोल नंबर वाले हैं। 1500 सीरीज के रोल नंबर के 14 व 1900 की सीरीज के 13 अभ्यर्थी पास हुए हैं। यह वहीं भर्ती है जिसके प्री एग्जाम में 38 प्रश्नों को पिछली भर्ती के पेपर से कॉपी किया गया था। यह सीधे तौर पर अप्रत्यक्ष पेपर लीक का मामला बनता है। कार्यक्रम में 100 से अधिक संगठनों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्वमंत्री अशोक अरोड़ा, आनंद सिंह दांगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, विधायक सुभाष गांगोली, जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, अशोक शर्मा, पूर्व विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, कांग्रेस नेता बलजीत रेढू, सुरेश गोयत, प्रमोद सहवाग, ऋषिपाल हैबतपुर, महाबीर कंप्यूटर, धर्मेंद्र ढुल, जगबीर ढिगाना, वीरेंद्र घोघडियां, दिलबाग संडील, रोहित दलाल, सुमन बेदी कलौदा, मोहित लाठर, दरवेश पूनिया, पवन गर्ग, पवन दूहन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed