फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, vegetable, rates cuts, climate change, harayana

मौसम बदला तो धड़ाम से गिरे सब्जियों के रेट

Fri, 19 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 19 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, vegetable, rates cuts, climate change,  harayana
सब्जी मंडी में खरीददारी करते हुए उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 मौसम के करवट लेते हुए सब्जियों के रेट में काफी गिरावट आई है। सब्जियों के भाव गिरने से बिचौलियों के व्यारे-न्यारे हो रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को सब्जियों के भाव कम होने के बावजूद कोई ज्यादा राहत नहीं मिली है। 15 दिन पहले तक 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली लौकी अब पांच से 10 रुपये के भाव बिक रही है। वहीं टमाटर, भिंडी और अन्य सब्जियों के दाम भी 50 से 60 प्रतिशत गिर गए हैं। एक दम से दाम गिरने से जहां मंडियों में किसानों की सब्जियां पिट रही हैं, वहीं बिचौलियों की मुनाफाखोरी के चलते सब्जियों के भाव गिरने का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को भी नहीं मिल पा रहा है। वीरवार को लौकी सब्जी मंडी में दो से तीन रुपये थोक के भाव बिकी। वहीं फड़ों पर बैठे लोगों ने आठ से लेकर 15 रुपये तक घीया के दाम वसूले। वहीं भिंडी, तुरई, नींबू, टमाटर और हरी मिर्च के भाव में भी 50 से 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है, लेकिन थोक भाव में इसके मुकाबला काफी कम भाव गिरे हैं।

स्थानीय सत्र पर बढ़ा सब्जी का उत्पादन
सब्जियों के लिए पछवा हवा सबसे अच्छी रहती है। पिछले कुछ दिनों से पछवा हवा चलने और मौसम अनुकूल होने से सब्जियों का उत्पादन बढ़ा है। वहीं बरसात की वजह से भी किसान अपनी सब्जी खेतों में रखने की बजाय मंडी में लेकर पहुंच रहे हैं। इस वजह से एक साथ मंडी में ज्यादा सब्जी आने से भाव में गिरावट आई। पिछले कुछ दिनों तक ज्यादातर सब्जियां महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों से ही आ रही थी।
विज्ञापन


सब्जियों के भाव में आई है काफी गिरावट
पिछले दिनों की तुलना में सब्जियों के भाव में 50 से 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक समय थोक में 52 रुपये में बिकने वाली लौकी का भाव अब दो से तीन रुपये आ गया है। वहीं भिंडी, तुरई और टमाटर के भाव भी गिरे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम सब्जियों के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत सिंह सैनी, प्रधान
सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन


सब्जी        खुदरा भाव         थोक भाव
लौकी       8 से 10 रुपये      दो से तीन रुपये
आलू        20 से 22 रुपये    12 से 14 रुपये
भिंडी        35 से 40 रुपये    20 से 25 रुपयेे
नींबू         60 से 70 रुपये     50 रुपये
टमाटर       20 से 25 रुपये    16 रुपये
हरी मिर्च     30 से 40 रुपये    15 रुपये

सब्जी        15 दिन पहले के भाव
लौकी        40 से 50 रुपये    
भिंडी         40 से 00 रुपये    
तुरई          40 से 00 रुपये    
नींबू          70 से 80 रुपये    
टमाटर        50 से 60 रुपये    
हरी मिर्च      40 से 50 रुपये    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed