फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, search , police team, security, railway station, harayana

रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर चलाया सर्च अभियान

Fri, 12 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 12 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, search , police team, security, railway station, harayana
एसएसपी शशांक आनंद कार्यालय में थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग लेते हुए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे पुलिस ने जंक्शन पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक से निकलने वाली सभी यात्री गाड़ियों संदिग्ध वस्तुओं को चेक किया। रेलवे थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए रेलवे पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इस दौरान हर संदिग्ध वस्तु को गंभीरता से लिया जा रहा है। दिल्ली से आने और जाने वाली सभी यात्री गाड़ियों की रेलवे पुलिस कर्मचारी जांच कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर उन्होंने किस जगह पर संदिग्ध वस्तु दे, तो इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस हुई चाक चौबंद
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को एसएसपी शशांक आनंद ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें एसएसपी शशांक आनंद ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान के साथ-साथ ढाबा, होटल, धर्मशाला, सराय पर चेकिंग करें और रात्रि गश्त को भी बढ़ाया जाए। असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखें। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति कोई हरकत करते हुए पाया जाता है तो उसे तुरंत काबू करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि थानों में पेंडिंग पड़े केसों का निपटारा भी करें, ताकि लोगों को समय के रहते न्याय मिल सके और अपराधी सलाखों के पीछे हो। उन्होंने कहा कि थानों में शिकायतें देने आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखें तथा उनकी शिकायतों को सुन कर उनका निदान करने का काम करें। महिलाओं द्वारा दी गई शिकायतों को भी प्राथमिकता के तौर पर लेकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


सभी अधिकारी काम को जिम्मेवारी और टारगेट बनाकर पूरा करें। अवैध तरीके से असलहे रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ तेज करके उन्हें गिरफ्तार करें, ताकि ऐसे अपराधी किसी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस गिरफ्त में हो। लूटपाट, डकैती, मर्डर, चैन स्नेचिंग, छीना झपटी, चोरी, मोटरसाइकिल चोरी, जुआ, अवैध तरीके से शराब का काम करने वाले, नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में न बख्शें। अवैध खुर्दा चलाने वाले लोगों के प्रति कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। इस अवसर पर एएसपी नरवाना वसीम अकरम, डीएसपी विरेंद्र सांगवान, डीएसपी कुलवंत बिश्नोई, डीएसपी कप्तान सिंह, डीएसपी सफीदों हरेंद्र सिंह, एसपी रीडर हरिशंकर, महिला थाना प्रभारी संतोष देवी, पीआरओ पवन कपूर, सिक्योरिटी इंचार्ज विरेंद्र सिंह, गढ़ी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, स्टेनो भीम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी और स्टेशनरी मांगने वालों के खिलाफ करें शिकायत
एसएसपी शशांक आनंद ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि वह थानों में आने वाले लोगों से न तो स्टेशनरी मांगेंगे और न ही किसी केस में शिकायतकर्ता से रेड आदि के लिए गाड़ी की डिमांड करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा पाए जाने वाले कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर थानों में कोई भी कर्मी स्टेशनरी और गाड़ी की मांग करता है तो उसकी शिकायत उनके पास दें, ताकि ऐसे कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed