{"_id":"57ab736a4f1c1be15bee5429","slug":"jind-harayana-no-relation-kandela-khap-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंडेला खाप से नहीं अब कोई रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडेला खाप से नहीं अब कोई रिश्ता
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद माजरा खाप के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करीब एक माह पहले कंडेला खाप से अलग होकर माजरा के 14 गांवों द्वारा बनाई गई नई खाप ने कंडेला खाप से किसी भी रिश्ते को ही नकार दिया है। कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला माजरा खाप के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं, जो गलत है। उन्हें चाहिए कि वे अपनी खाप को संभालें। एक निजी होटल में हुई खाप की बैठक में खाप के प्रधान महेंद्र रठाल ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि माजरा खाप कंडेला खाप से बड़ी है। बैठक में आए खाप के लोगों ने साफ किया कि नई माजरा खाप का कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं है। प्रधान महेंद्र सिंह रठाल ने कहा कि माजरा खाप 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से खाप के 14 गांवों में प्रदूषण से आजादी के लिए पौधारोपण अभियान शुरू करेगी। यह अभियान लखमीरवाला गांव से शुरू होगा। माजरा खाप की बैठक में सर्वसम्मति से महेंद्र फौगाट को माजरा खाप का महासचिव नियुक्त किया गया।
खाप को तोड़ने की राजनीति
कुछ लोग कंडेला खाप को तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। कंडेला खाप सदैव एकजुट रहेगी। कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए खाप का प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को खाप के लोग ही सबक सिखा देंगे।
विज्ञापन
टेकराम कंडेला, प्रधान कंडेला खाप।
कंडेला महापंचायत का आयोजन आज
कंडेला खाप सामाजिक मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को खाप महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने बताया कि सामजिक बुराई, जल बचाओ और पौधारोपण किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में डीसी विनय सिंह, हिसार रेंज आईजी ओपी सिंह, एससपी शशांक आनंद और उत्तर प्रदेश की सभी खापें भाग लेंगी। कंडेला ने बताया कि इसमें दिल्ली 360 के प्रधान रामकरण सोंलकी, उत्तर प्रदेश से नरेश टिकैत, पूर्व जनरल डीपी वत्स, सर्वखाप हरियाणा के प्रधान मेवा सिंह छात्तर, गठवाला खाप के प्रधान बलजीत सिंह मलिक, जींद बतरा के प्रधान केके मिश्रा, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, नौगामा खाप के प्रधान कुलदीप ढुल व सामाजिक संगठन भाग लेंगे। कंडेला खाप के सभी 28 गांवो की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
विज्ञापन