फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, no medicine, health, phc, last week, patitents unhappy, harayana

पीएचसी में एक सप्ताह से दवा खत्म

Tue, 13 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 13 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

एक ओर जहां सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवा तक के लाले पड़े हैं। दवा खत्म होने से पीएचसी के अंतर्गत लगने वाले गांवों के मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पीएचसी में दवा खत्म होने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।


कहने को तो स्वास्थ्य विभाग हर गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। इसका पता अलेवा की पीएचसी में आने पर चलता है। यहां की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के दावों की कलई खोल रही हैं। अलेवा की अनीता के अनुसार उसके मुंह पर फुंसियां हो गई हैं। पिछले सप्ताह मंगलवार को वह दवा लेने पीएचसी आई थी। तब उसे दो-तीन दिन में दवा आने की बात कह कर वापस भेज दिया गया। इसके बाद सोमवार को जब वह दवा लेने पहुंची तो वही जवाब मिला। उन्होंने कहा कि पीएचसी में अक्सर कई प्रकार की बीमारियों के लिए दवा खत्म होने के कारण ग्रामीण मरीजों को बाहर के झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है।
विज्ञापन


पीएचसी के बावजूद नहीं सुविधा
ग्रामीणों के अनुसार गांव में पीएचसी होने के बावजूद उन्हें निजी चिकित्सकों से इलाज करवाना पड़ता है। इस पर काफी पैसे लगते हैं। ऐसे में गांव में पीएचसी होने का कोई लाभ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी या अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर मांग के अनुसार ही दवा मुहैया करवाई जाती हैं। दवाओं का स्टाक ई मेल के माध्यम भेजने पर प्रत्येक माह पीएचसी या उप स्वास्थ्य केंद्र में भेज दी जाती है। अगर अलेवा के एमओ द्वारा दवा लेने के लिए ई मेल डाली गई तो जल्द ही दवा उपलब्ध हो जाएगी।
डॉ. राजेश भोला, एसएमओ सीएचसी कालवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed