फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, maha arti, nag sarover, harayana

नागक्षेत्र सरोवर पर हुई महाआरती

Tue, 09 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 09 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, maha arti, nag sarover,   harayana
नागक्षेत्र सरोवर पर आयोजित महाआरति में भाग लेते हुए अतिथिगण व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 नाग पंचमी के मौके पर ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर पर पहली बार महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में मुख्यातिथि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य एडवोकेट विजयपाल सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरियाणा गौसेवा आयोग केे सदस्य श्रवण गर्ग, पूर्व चेयरमैन रणबीर देशवाल, समाजसेवी नरेश बराड़, साधूराम बंधू और लाला रामेश्वर दास गुप्ता रहे। सामाजिक संस्था जेसीआई द ग्रेट की पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मुख्यातिथि विजयपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि संस्था द्वारा महाआरती का आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस प्रयास से शहर की प्राचीन सभ्यता और धरोहर का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के तीर्थ स्थलों के जीर्णोंद्धार के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जानी है। उन्होंने सफीदों के इस ऐतिहासिक नागक्षेत्र सरोवर के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि की मांग की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे मिलजुलकर इस सरोवर के विकास के लिए प्रोजेक्ट जल्द से जल्द तैयार कर लें, ताकि उसे सरकार को भेजा जा सके। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा और प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल मिश्रा, श्रवण गर्ग, पूर्व चेयरमैन रणबीर देशवाल मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed