फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, hudda says, inelo changes birthday date, ch.devilal birthday, harayana

इनेलो नेता चौधरी देवीलाल की जन्मतिथि को बदलते रहते हैं : हुड्डा

Mon, 26 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 26 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, hudda says, inelo changes birthday date, ch.devilal birthday, harayana
गांव राजपुरा भैण में ट्रैक्टर पर सवार होकर जनसभा स्थल पर जाते हुए पूर्व सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में इनेलो का जनाधार खत्म हो चुका है। इनेलो चौधरी देवीलाल का नाम लेकर अपनी राजनीति को जिंदा करने का प्रयास कर रही है। इनेलो के नेता अपने स्वार्थ के चलते हमेशा ही चौधरी देवीलाल के जन्मतिथि को बदलते रहते है। कभी उनका जन्मदिवस को 25 सितंबर को मनाया जाता है, तो कभी एक नवंबर को जन्मदिवस मनाया जाता है। लेकिन प्रदेश की जनता इनेलो के लूट और खसोट की राजनीति को पहले ही देख चुकी है। इसलिए उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रविवार देर शाम गांव गांव राजपुरा भैण में जनसभा को संबोधित करने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सबको रैली करने का अधिकार है मगर आश्चर्य की बात तो यह है इनेलो हमेशा चौधरी देवीलाल की जन्मतिथि बदलती रहती है।
विज्ञापन


इनेलो के पास चौधरी देवीलाल के नाम के सिवाए कुछ नहीं है। भाजपा सांसद अश्वनी चोपड़ा द्वारा अपनी ही सरकार पर सांसदों की सुनवाई नहीं करने की बात पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार जब जनता की ही नहीं सुनती है, तो सांसदों की कहां सुनेगी। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में जाटों को आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दे दिया था। जाटों के साथ धोखा तो भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed