फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, ex cm hudda, after two year, state downfalls, rank 1 to 16, says hudda harayana

दो साल में एक से 16वें नंबर पर पहुंचा हरियाणा : हुड्डा

Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, ex cm hudda, after two year, state downfalls, rank 1 to 16, says hudda harayana
करसोला गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने दो वर्षों में विकास के मामले में हरियाणा नंबर वन से 16 वें नंबर पर पहुंचा दिया है। भाजपा सरकार कहती है कि देश बदल रहा है, हरियाणा बदल रहा है। हरियाणा में बदलाव तो आया है, लेकिन वह बदहाली की तरफ धकेला है।

पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को गांव करसोला में जुलाना विधानसभा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह भाषण देने नहीं जनता का मन टटोलने के लिए आए हैं और मन की बात जनता के सामने रखी है। बेशक भाजपा सरकार के पास बहुमत है, लेकिन अगर जनता साथ दे तो सरकार को घुटनों के बल चला सकता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है। इसलिए जो वर्षों से भारत के साथ रहे हैं देश वो भी दूर जाने लगे हैं। भारत को सुरक्षा कड़ी करनी चाहिए और जो कमियां है उसे दूर करना चाहिए।
विज्ञापन


युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। उड़ी में हुए हमले की कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। प्रदेश का विकास करवाने के लिए पार्टी के पास नीति, नीयत और नेतृत्व होने चाहिए। भाजपा के पास न तो कोई नीति है न ही प्रदेश का विकास करवाने की नीयत है और न ही नेतृत्व। भाजपा ने चुनाव में से पहले जनता से 154 वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सभी वायदों पर पानी फिर गया। सरकार अपने वायदे पूरे करें या कुर्सी छोड़ दे। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है।  भाजपा सरकार आते ही किसानों की फसल पीट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को खेतों के लिए पानी नहीं मिल रहा है, बिजली नहीं और न ही रोजगार। किसानों को खाद लेने के लिए थाने में जाना पड़ा। हुड्डा ने कहा कि अगर 36 बिरादरी साथ दे तो भाजपा को घुटने के बल चला दूंगा। मैं ऐसे परिवार में पैदा हुआ हूं, जो देश के लिए लड़ा है। इस अवसर पर विधायक आनंद सिंह दांगी, जगबीर सिंह मलिक, पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर, जगबीर ढिगाना, बच्चन सिंह आर्य, रामफल, मनोज ढिगाना, सतीश राठी, कृष्ण बुआना, बलबीर आर्य, शक्ति उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed