{"_id":"58fcfc1b4f1c1bae7e8b47b1","slug":"jind-handball-team-4-players-select-narvana-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हैंडबाल टीम में नरवाना के चार खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हैंडबाल टीम में नरवाना के चार खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
: खिलाड़ी आशा का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय हैंडबाल महासंघ ने आईएचएफ चैलेंज कॉन्टीनेंटल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय लड़कों और लड़कियों की टीम की रविवार को नरवाना में घोषणा की। यह प्रतियोगिता 24 से 28 अप्रैल तक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में होगी। टीम के खिलाड़ी बैंकाक रवाना हो गए।
लड़कियों की भारतीय टीम में नरवाना उपमंडल की चार खिलाड़ी सुषमा, प्राची, आशा और मोनिका का चयन हुआ है। 14 लड़कों और 14 लड़कियों की भारतीय टीम के साथ चार राष्ट्रीय प्रशिक्षक दिल्ली के शिवाजी सिधु, पश्चिम बंगाल के अतनू मजूमदार, उत्तर प्रदेश के आसिफ खान और राजस्थान के हैप्पी टीम के साथ गए हैं। जबकि भारतीय हैंडबाल महासंघ के महासचिव आनंददेश्वर पांडे ओवर ऑल इंचार्ज के रुप में मौजूद रहेंगे। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर पांच अप्रैल से 22 अप्रैल तक नरवाना में लगा था। यह टीम नॉर्थ कोरिया, थाईलैंड और उजबेकिस्तान जैसे देशों की टीमों के साथ मैच खेलेगी।