फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, good news, 8 colony, legal, people happy, harayana

शहर की आठ कॉलोनियां होंगी नियमित

Wed, 26 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 26 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
jind, good news, 8 colony, legal, people happy, harayana
विजय नगर कॉलोनी का फोटो, जिसे वैध किया जाना है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शहर की आठ अवैध कॉलोनी इंपलाइज, धागा मिल, जोगेंद्र नगर, श्योराण कॉलोनी, श्याम नगर एक्सटेंसन, हरीजन कॉलोनी, विजय नगर एक्सटेंसन, न्यू कृष्णा कॉलोनी के लोगों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि जल्द ही इन आठ कॉलोनियों को वैध किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने अपनी कार्य योजना तैयार कर जिला नगर योजनाकार कार्यालय को भेज दी है। जल्द ही जिला नगर योजनाकार कार्यालय की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार की तरफ से इन कॉलोनियों को वैध किए जाने के बाद यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी। इससे कॉलोनियों के विकास को गति मिलेगी।

इन-इन कॉलोनियों को मिलेगी सौगात
1974 तक जींद जिले में कुल 43 कॉलोनियां वैध थी। इसके बाद कांग्रेस सरकार ने 65 कॉलोनियों को वैध किया था। अभी तक शहर में कुल 108 कॉलोनियां वैध हो चुकी हैं। इसके अलावा अब इंपलाइज, धागा मिल, जोगेंद्र नगर, श्योराण कॉलोनी, श्याम नगर एक्सटेंसन, हरीजन कॉलोनी, विजय नगर एक्सटेंसन, न्यू कृष्णा कॉलोनी इन आठ कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया चल रही है। इन आठ कॉलोनियों के वैध किए जाने के बाद शहर में 116 कॉलोनी वैध हो जाएंगी।
विज्ञापन


कई वर्षों से था इंतजार
 कॉलोनी को स्थापित हुए काफी लंबा समय बीत गया है। काफी लंबे समय से लोग कॉलोनी को वैध करवाने की मांग कर रहे थे। अब जाकर कॉलोनी के लोगों की मांग पूरी होती दिख रही है।  -अजीत सिंह, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
अवैध कॉलोनी होने के कारण यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वैध होने के बाद से कॉलोनी में सीवरेज, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल जाएंगी। इससे कॉलोनी के लोगों को काफी राहत मिलेगी। -सतीश बूरा, इंपलाइज कॉलोनी
 नक्शा तैयार, सभी प्रक्रिया पूरी
जिले की इंपलाइज, धागा मिल, जोगेंद्र नगर, श्योराण कॉलोनी, श्याम नगर एक्सटेंसन, हरीजन कॉलोनी, विजय नगर एक्सटेंसन, न्यू कृष्णा कॉलोनी को वैध करवाने के लिए नक्शा इत्यादि तैयार कर सभी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी हैं। फाइल को मंजूर करवाने के लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय भेजा दिया गया है।  -बीएन भारती, ईओ नगर परिषद, जींद


जल्द सरकार को भेजेंगे
नगर परिषद की तरफ से कुछ कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी कर फाइल उनके कार्यालय में भेजी गई है। जल्द ही इस फाइल की जांच कर व सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर कॉलोनियों को वैध करवाने के लिए सरकार के पास भेज दिया जाएगा। -रामकुमार, जिला नगर योजनाकार, जींद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed