फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, girls school, tank, water, harayana

कन्या स्कूल की पेयजल की टंकी में मिली गंदगी, लिया सैंपल

Tue, 21 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 21 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
jind,  girls school, tank, water,   harayana
सरकारी स्कूल में पानी की टंकी से सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गांव गतौली के कन्या राजकीय स्कूल में दूषित पेयजल की सप्लाई को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। जहां पर जलघर और कन्या स्कूल की टंकी से पानी के सैंपल लिए। पानी की जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। मौके पर ही पहुंचे जलापूत िविभाग के जेई ने भी टैंकों में भरे गंदे पानी को देखकर टैंकों को खाली करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के इंस्पेक्टर राजबीर शर्मा के नेतृत्व में टीम गतौली गांव में पहुंची। टीम ने सबसे पहले जलघर का निरीक्षण किया। टीम ने यहां टैंकों में जमा पानी का सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने कन्या सरकारी स्कूल का दौरा किया। यहां जिस टंकी का पानी छात्राएं प्रयोग करती है उसकी जांच की। स्कूल में बनी छात्राओं के लिए पेजयल की टंकी में गंदगी फैली थी। टंकी में काई और गंदगी जमा थी।

इसके बाद लड़कों के सरकारी स्कूल की जांच भी टीम ने की। टीम ने जलापूर्ति विभाग के जेई को मौके पर बुलाया। जेई नरेंद्र ने टैंक में भरा काला व दूषित पानी को निकालने के आदेश कर्मचारियों को दिए। ज्ञात रहे कि जलघर से गांव में  दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। यह दूषित पानी ही कन्या स्कूल की छात्राएं भी पी रही हैं। कुछ छात्राएं तो स्कूल के बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घर पर पानी पीने के लिए जाती हैं और पानी पीकर स्कूल में वापस आती हैं। जिससे छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। गंदा पानी सप्लाई होने  से छात्राओं पर अध्यापकों में प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा था। वहीं ग्रामीणों में भी जलघर से सप्लाई हो रहा दूषित पानी से चर्म व पेट के रोग होने की शिकायत कर रहे थे।
विज्ञापन



टीम ने गतौली गांव में जलघर, कन्या सरकारी स्कूल व लड़कों के स्कूल में पानी की जांच की है। जलघर के टैंकों में पानी दूषित था। उसके सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। कन्या स्कूल में छात्राओं के लिए बनी टंकी पर साफ-सफाई नहीं थी। टंकी में काई व गंद था जिसका पानी छात्राएं पी रही थी। पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। -राजबीर, हेल्थ इंस्पेक्टर स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पहुंचे जेई
जलापूर्ति विभाग के जेई नरेंद्र पानी की जांच करने के लिए जलघर में पहुंचे। नरेंद्र ने पानी का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि जलघर में जो टैंक बना है उसका पानी काला पड़ गया है। जल स्तर ऊपर आ जाने के कारण जलघर के पानी में नीचे का पानी भी मिल गया है जिसके कारण पानी दूषित हो गया है। नरेंद्र ने टैंकों का पानी निकालने के आदेश कर्मचारियों को दे दिए हैं।
नरेंद्र, जेई जन स्वास्थ्य विभाग जुलाना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed