फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, fort, new park, starting, jind, harayana

दशकों बाद मिटेगा पुराने किले का वीराना

Sat, 24 Dec 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 24 Dec 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
jind, fort, new park, starting, jind,   harayana
प्रस्तावित जमीन पर बांधे गए पशु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पुराने शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शहर के बीचोंबीच पुराने किले पर पार्क की सुविधा मिलेगी। पार्क भी सामान्य नहीं, अत्याधुनिक होगा। इसके लिए नगर परिषद ने करीब एक करोड़ रुपये की योजना बनाकर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यह पार्क लोगों को समर्पित हो जाएगा। इससे करीब तीन दशक बाद पुराने किले की वीराना दूर होगा।


दरअसल पुराने शहर की हदें किसी जमाने में पुराने किले के इर्दगिर्द ही होती थी। पुराने हिसाब से बसे शहर के इस हिस्से में पार्क की सुविधा से लोग महरूम हैं। अब लोगों को यह सुविधा देने के लिए नगरपरिषद ने यहां करीब चार एकड़ में भव्य पार्क बनाने की योजना बनाई है। इस पार्क पर 94.5 लाख रुपये रुपये खर्च होने का अनुमान है। पुराना किला जींद रियासत की निशानी थी, लेकिन पिछले करीब तीन दशक से यह प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रहा। यहां प्रशासन द्वारा देखरेख नहीं करने पर शाही परिवार ने इसे अपने अधीन लेने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने ऐसा नहीं होने दिया। इसके बाद प्रशासन ने इस स्थान की देखरेख शुरू की और अब यहां भव्य पार्क बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


यह है पार्क की योजना
चार एकड़ में बनने वाले पार्क में नगर परिषद ने रेस्टोरेंट से लेकर आधुनिक बिजली चालित झूले लगाने की भी योजना बनाई है। यह भवन दो मंजिला होगा। इसके भूतल पर शानदार रेस्टोरेंट बनाया जाएगा। प्रथम तल पर बिजली चालित आधुनिक झूले लगाए जाएंगे। वहीं दूसरे तल पर लोगों के मनोरंजन के लिए अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की पहचान बनेगा किले वाला पार्क
पार्क के डिजाइन के अनुसार रेस्टोरेंट के भवन के सबसे ऊपर एक हाइमास्क लाइट भी लगाई जाएगी। पार्क के भूतल से करीब 50 फीट ऊपर होगी। इससे यह लाइट शहर से करीब 150 फुट ऊपर हो जाएगी, क्योंकि पुराना किला वैसे ही शहर से काफी ऊपर है। योजना है कि यहां ऐसी लाइट लगाई जाए, जो शहर के हर कोने से दिखाई दे।

लोगों डाल रहे गोबर
हालांकि नगर परिषद ने पार्क का निर्माण शुरू कर दिया है, लेकिन जिन लोगों को इसका सबसे अधिक फायदा होना है, वे ही इसके निर्माण में रोड़ा बन रहे हैं। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार यहां चारदीवारी बनाने के बावजूद लोग यहां गोबर तक डाल रहे हैं।

अवैध कब्जों से मिलेगी मुक्ति
दरअसल पुराने किले की आधी से अधिक जमीन पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। यह जमीन प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार रही। अब यहां पार्क बनने से अवैध कब्जों से निजात मिलने की भी उम्मीद है।

मिलेगी सुविधा
यह क्षेत्र पार्क जैसी सुविधा से महरूम है। ऐसे में यहां पार्क बनने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। पार्क का निर्माण जल्द होना चाहिए। लोगों की पुरानी मांग पर अब काम होने की उम्मीद है। - दीपक

मिलेगी गंदगी से निजात
फिलहाल किले की खाली जमीन पर लोग गंदगी डाल रहे हैं। पार्क बनने से इससे छुटकारा मिलेगा। वहीं खाली जमीन पर लावारिस पशु भी घूमते रहते हैं, इससे भी निजात मिलेगी। -गुड्डी

 
पार्क के निर्माण के लिए 94.5 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। नगर परिषद शहर के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। पुराने किले का पार्क भी उसी का हिस्सा है। इससे धरोहर को भी सहेजा जा सकेगा। यदि कोई निर्माणाधीन पार्क में गंदगी डाल रहा है, तो उसे रोका जाएगा। फिलहाल पार्क निर्माण का काम शुरू हो चुका है। -पूनम सैनी, चेयर पर्सन, नगर परिषद।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed