फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Elder brother murdered in dispute

Jind: आपसी विवाद में बड़े भाई की ली जान, कुछ दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

Sat, 18 May 2024 10:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 May 2024 10:44 PM IST
सार

लोधर में हुए झगड़े के दौरान वारदात की गई है। कुछ दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Jind: Elder brother murdered in dispute
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के गांव लोधर में झगड़े के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


गांव लोधर निवासी सुनील शराब पीने का आदी था। उसका अक्सर अपने बड़े भाई संदीप (45) के साथ झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी किसी बात पर लेकर दोनों भाई आपस में भिड़ गए। इस दौरान सुनील ने संदीप पर डंडे और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। परिजन संदीप को लेकर अस्पताल गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने के बाद उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हत्या की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उचाना थाना प्रभारी पवन ने बताया कि दोनों भाइयों ने खेत में मकान बनाया हुआ है। दो-तीन दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। शनिवार को फिर से उनमें झगड़ा हो गया, जिसमें संदीप की जान चली गई। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीन टीमें बना दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed