फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Depot got first place in the state in terms of earning

कमाई के मामले में जींद डिपो ने प्रदेश में पाया पहला स्थान

Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jind Depot got first place in the state in terms of earning
जींद। रोडवेज द्वारा जारी सूची के अनुसार 13 जनवरी को जींद डिपो ने पहली बार कमाई के मामले में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। कोरोना संक्रमण के बीच पहले स्थान पर आना डिपो कर्मचारियों की मेहनत व लगन को दर्शाता है।
विज्ञापन

जारी सूची के अनुसार 13 जनवरी को डिपो की 163 बस ऑनरूट रही हैं, जिन्होंने दिनभर में 39 हजार 663 किलोमीटर तय किए। इस दौरान डिपो को 12 लाख 99 हजार 632 की आमदनी की है। डिपो की रिसीट भी 32 रुपये 77 पैसे प्रति किलोमीटर रही। वहीं केएमपीएल भी 4.69 किलोमीटर प्रति लीटर रहा है। ऐेसे में डिपो कर्मचारियों के साथ-साथ डिपो महाप्रबंधक में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक ने कर्मचारियों को ऐसे ही लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है। जींद डिपो के बाद करनाल डिपो कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: रोहतक, कैथल, चंडीगढ़, भिवानी, हिसार, नारनौल, पानीपत, पानीपत, चरखीदादरी, सिरसा, पंचकूला, दिल्ली, अंबाला, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, नूहं, यमुनानगर, सोनीपत, फरीदाबाद व गुरुग्राम का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा
जींद डिपो ने कमाई में मामले में पहला स्थान हासिल किया है। इसमें सभी कर्मचारियों का योगदान है। कर्मचारी ऐसे ही लगातार मेहनत से काम करते रहेंगे। कोरोना काल में भी रोडवेज कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। संक्रमण के दौरान भी कर्मचारियों ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक छोड़कर आए थे और अब एंबुलेंस पर भी मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस चला रहे हैं। यह सभी कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है।

-संदीप रंगा, राज्य उपमहासचिव, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन इंटक।
सभी कर्मचारी बधाई के पात्र
कोरोना संक्रमण के समय में डिपो का कमाई के मामले में पहले स्थान पर आना कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाता है। इसके लिए डिपो के सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। प्रयास है कि डिपो ऐसे ही कमाई के मामले में टॉप पर रहे। डिपो कर्मचारियों का प्रयास रहता है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जाए। यात्रियों के अनुसार बसों को ऑनरूट भेजा जाता है। इसी का नतीजा है कि डिपो ने कमाई के मामले में पहला स्थान हासिल किया है।
-गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed