{"_id":"66eb4f5efea604e8fc0e0934","slug":"jind-defeated-hisar-in-under-17-kabaddi-jind-news-c-199-1-jnd1001-123240-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंडर-17 कबड्डी में जींद ने हिसार को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंडर-17 कबड्डी में जींद ने हिसार को हराया
विज्ञापन
उचाना। बाबा प्रेमनाथ खेल अकादमी के मैदान में बुधवार को शिक्षा विभाग द्वारा तीन दिवसीय स्कूली राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल बड़नपुर के प्रिंसिपल संजय चौधरी ने शिरकत की। पहले दिन अंडर-17, अंडर-19 के बीच रोचक मुकाबले रहे। जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
संजय चौधरी ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वो खेल को खेल भावना से खेले। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। जीत से बेशक सीख मिले न मिले, लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों को पता चलता है। हार से निराश नहीं हो, बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उनको आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है तो दिमाग तरोताजा रहता है। उन्होंने कहा कि उचाना में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात है। प्रदेश के सभी जिलों से टीमों के खिलाड़ी यहां पहुंचे। खंड, जिला स्तर पर विजेता बनी टीमें यहां हिस्सा ले रही है। तीन दिनों तक ये प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस अवसर पर राममेहर मलिक, धर्मपाल खटकड़, जयभगवान करसिंधु, सोमबीर लाठर, सतीश खटकड़, संदीप, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद थे।
ये रहे परिणाम
अंडर-17 कबड्डी में जींद का हिसार के साथ हुआ, इस मैच में जींद की टीम हिसार को हरा विजेता बनी। मेवात का पानीपत के साथ हुए मैच में मेवात जीती बनी। कैथल ने यमुनानगर को हराया और फतेहबाद की टीम ने भिवानी को हराया। अंडर-19 में रोहतक की टीम ने हिसार को हराया। पानीपत की टीम ने जींद को हराया। कैथल की टीम फतेहबाद को हराकर विजेता बनी।