फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, cm window, water, harayana

सीएम विंडों में शिकायत के चार माह बाद भी नहीं मिला पीने का पानी

Sat, 25 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 25 Mar 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
jind,  cm window, water, harayana
पानी भरने जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गोहाना रोड स्थित इंप्लाइज कॉलोनी में पेयजल की समस्या को लेकर सीएम विंडों में शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता राम हरी ने बताया कि छह दिसंबर 2016 को कॉलोनी में पीने की पानी की समस्या को लेकर विंडो पर शिकायत की थी। वहां से शिकायत पब्लिक हेल्थ विभाग को भेजी गई। चार माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके बाद फाइल सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद एक्सइन पब्लिक हेल्थ के यहां पहुंची।

पब्लिक हेल्थ ने सीएम हाउस को जो रिपोर्ट भेजी है, उसके मुताबिक 900 मीटर पाइप लाइन डाली जानी है। यह काम पूरा होते ही जल्द ही पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास जब सीएम हाउस से फोन आया तो बोले कि आपका काम हो गया है, अब आपकी यह फाइल बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता को सरकार के पास से सीएम विंडो में चली कार्रवाई की प्रति भी मिली। इसमें विभाग द्वारा कार्रवाई का सारा लेखाजोखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई लाइन काफी समय से दबी हुई। बिना पानी आए हर बार पेयजल का बिल भेज देते हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन



पेयजल समस्या को लेकर सीएम से मिलेंगे
कॉलोनी निवासी रानी, सरला, केलो, रेखा निर्मला व कृष्णा ने बताया कि कॉलोनी काफी समय से पेयजल सप्लाई लाइन दबी हुई। घर-घर कनेक्शन किए गए लेकिन अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया। इस समस्या को लेकर जब सीएम विंडों में शिकायत की गई तो वहां से भी कार्रवाई के नाम पर निराशा हाथ लगी। सभी कॉलोनी लोग जल्द ही पेयजल की समस्या को लेकर सीएम हाउस जाएंगे। वहा मुख्यमंत्री से पीने की पानी के लिए गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी में होगी परेशानी
अब गर्मी का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में कॉलोनी पेयजल सप्लाई अभी तक नहीं पहुंच पा रही, इससे पीने के पानी के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कविता, स्थानीय निवासी

पानी पहुंचा नहीं बिल कैसा  
पेयजल की किल्लत काफी समय से है, लेकिन अभी तक पेयजल की समस्या बनी हुई। पेयजल के लिए कैंपरों का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन कैंपर से भी काम नहीं चल पाता। पब्लिक हैल्थ की ओर हर बार पेयजल बिल भेज दिया जाता है। जब पानी पहुंचा ही नहीं तो बिल क्यों दे।

उर्मिला, स्थानीय निवासी।

एक माह में होगी पेयजल की समस्या का समाधान
इंप्लाइज कॉलोनी में पेयजल सप्लाई लाइन पड़ी हुई है। अब 900 मीटर पाइप लाइन बिछाकर लघु सचिवालय के टीवल से कनेक्शन कर दिया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके बाद एक महीने के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-भानुप्रताप शर्मा, एक्सइन पब्लिक हेल्थ।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed