फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Case registered against Protection officer of Bal Ashram in obscene acts

Jind: बाल आश्रम के प्रोटेक्शन अधिकारी ने लड़की से कहा- आई लाइक यू, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 16 Mar 2023 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 01:19 PM IST
सार

 महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी ने यूनिट के प्रोटेक्शन अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
Jind: Case registered against Protection officer of Bal Ashram in obscene acts
जींद बाल आश्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद के कलाम बाल आश्रम में प्रोटेक्शन अधिकारी की घिनौनी करतूत सामने आई है। उसने आश्रम में रह रही लड़की को कहा कि वह उसे पसंद करता है। मामला संज्ञान में आने पर चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी की शिकायत पर प्रोटेक्शन अधिकारी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर सुजाता ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि डीसी कॉलोनी के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से अब्दुल कलाम के नाम से अनाथ बच्चों के लिए आश्रम संचालित किया जा रहा है। जिसमें छोटे बच्चे तथा लड़कियां भी हैं। यूनिट में तैनात प्रोटेक्शन ऑफिसर जॉनी नरवाल आश्रम में गए थे। वहां पर उसने एक लड़की को आई लाइक यू बोला। लड़की ने इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी सुजाता की शिकायत पर यूनिट में काम कर रहे प्रोटेक्शन ऑफिसर जॉनी नरवल के खिलाफ अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडब्ल्यूसी कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र अत्री ने बताया कि मामला सामने आने पर लड़की की काउंसलिंग की गई। जिसके आधार पर प्रोटेक्शन ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई थी। महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी ने यूनिट के प्रोटेक्शन अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed